Published On : Mon, Jan 17th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

बुंदेल अग्रहरि समाज के स्वास्थ्य शिबीर को अच्छा प्रतिसाद

Advertisement

नागपुर वासियों को विशेष सुविधाएं और चिकित्सा लाभ

नागपुर – पं बंगाल सागर दीप पर स्थित भागीरथी गंगा तट पर स्थित आऊटराम घाट पर बुंदेल अग्रहरि समाज की ओर से आयोजित शिबीर में यात्रियों का सफलतम व निशुल्क स्वास्थ्य उपचार शिबीर को खासा प्रतिसाद मिल रहा हैl देश के कोने कोने से गंगासागर मे पुण्य स्नान के लिए आने तथा जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह स्वास्थ्य उपचार शिबीर बरदान सावित हो रहा है l

Gold Rate
Sept 10,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 54,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,39,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

यहां स्वास्थ्य सेवा के लिए तैनात स्वास्थ्य विशेषज्ञ डा देवनारायण अग्रहरि,डा सूर्याश्री त्रिपाठी,डा अर्चना ठाकुर,डा किरण ठाकुर एवं स्वास्थ्य सेवक भरत अग्रहरि, निधी अग्रहरि ,गीता अग्रहरि, मनोज अग्रहरि,राजेश अग्रहरि,भरत अग्रहरि, मीरा अग्रहरि,अमित अग्रहरि, बब्लू अग्रहरि इत्यादी करीबन 400 लोग यात्रियों को स्वास्थ्य उपचार और निशुल्क औषधि वितरण का लाभ पंहुचा रहे हैl

इस संदर्भ मे कोलकाता की अनेक समाजसेवी संगठनों तथा यात्रियों ने बुंदेल अग्रहरि समाज के स्वास्थ्य शिबीर संचालकों तथा डाक्टरों और स्वास्थ्य सेवकों की भूरि भूरि प्रशंसा की और उन्हे धन्यवाद दिया, उल्लेखनीय है कि नागपुर से पहुंचे श्रद्धालुओं को यहां निशुल्क स्वास्थ्य उपचार,भजन प्रसाद व विश्रांति की विशेष व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाती हैंl

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.