Published On : Mon, Jan 17th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर में CNG की जाल बिछाएगी HARYANA CITY GAS समूह

Advertisement

– अदानी को मिला अमरावती,यवतमाळ,अकोला,भंडारा,गोंदिया व गढ़चिरोली जिले का ठेका,ऑटोमोबाइल,इंड्रस्ट्री,हाउसहोल्ड व कमर्शियल के लिए संयुक्त पहल

नागपुर – केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की देशवासियों को सस्ता,नैसर्गिक ईंधन दिलवाने की संकल्पना को आखिरकार सफलता मिल ही गई.इनकी संकल्पना को कठिन परिस्थितियों में RAWMATT ने पिछले कुछ सालों में नागपुर जिले में BASE तैयार की.अब केंद्रीय स्तर पर महाराष्ट्र के तमाम जिलों में CNG की जाल बिछाने के कामों का कार्यादेश जारी होने की खबर मिली हैं,यह ऑटोमोबाइल,इंड्रस्ट्री,हाउसहोल्ड व कमर्शियल के लिए संयुक्त पहल पेट्रोलियम मंत्रालय ने की,जिसके लिए केंद्रीय मंत्री गडकरी का प्रयास उल्लेखनीय हैं.खासकर विदर्भ के 6 जिलों के लिए अदानी समूह और नागपुर के लिए HARYANA CITY GAS समूह को ठेका सह कार्यादेश दिया गया.उक्त समूह जल्द से जल्द कागजी प्रक्रिया पूर्ण कर CNG घर-घर तक पहुंचाने की कोशिश करेगी,ऐसा सकारात्मक अनुमान हैं.

याद रहे कि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने विदर्भ सह देश के अन्य दूसरे क्रम से लेकर छोटे-छोटे शहरों में CNG का जाल बिछाने के लिए जिलावार टेंडर जारी किया,वैसे देश के बड़े-बड़े शहरों में CNG पहले से ही सफलतापूर्वक पहुंच चुकी हैं.

इस क्रम में विदर्भ के तमाम जिले के लिए भी टेंडर बुलाये गए थे.जिसमें भाग लेने की अंतिम तारीख 15 दिसंबर 2021 और टेंडर खुलने की तिथि 20 दिसम्बर 2021 थी. वैसे विदर्भ में CNG की ट्रंक लाइन नागपुर जिले के आसपास आ चुकी हैं, पेट्रोलियम मंत्रालय ने टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर विदर्भ के जिलों का ठेके लेने वाली समूहों की जानकारी सार्वजानिक की.

Advertisement

चंद्रपुर-वर्धा का ठेका मेघा इंजीनियरिंग
अमरावती-यवतमाल-अकोला- अदानी गैस
बुलढाणा-नांदेड़-परभणी- महाराष्ट्र नेचुरल गैस लिमिटेड
नागपुर- हरियाणा सिटी गैस (www.hcgonline.co.in)
भंडारा-गोंदिया-गढ़चिरोली- अदानी गैस

पेट्रोलियम मंत्रालय के दिशा-निर्देश पर मिले कार्यादेश के अनुसार बिना सरकारी और जनता के अड़चन के जाल बिछाने की शुरुआत और समय पर सफलतापूर्वक समाप्त हुई तो घर-घर गैस अति अल्प दर में नागरिकों को मिलेगा,जिसके लिए आज 900-1000 रूपए प्रति 14 लीटर चुकाने पड़ रहे हैं.
शहर में पाइपलाइन होने से शहर में छोटे-बड़े वाहन CNG पर लाखों की संख्या में दौड़ते नज़र आ सकते हैं.जिसकी शुरुआत कुछ वर्ष पहले RAWMATT ने कठिन परिस्थितियों में की.RAWMATT ने मनपा के 5 दर्जन के आसपास डीजल बसों को CNG में तब्दील की.अब जब CNG की पाइपलाइन शहर में आ जाएगी,CNG काफी सस्ता हो जाएगा तो मनपा सह तमाम CNG के बस आदि खरीदने पर जोर देंगे,वह तब जब समय पर उक्त ठेकेदार कंपनियां समय पर स्फूर्ति से CNG की जाल बिछाने की शुरुआत करेंगे।

– राजीव रंजन कुशवाहा (rajeev.nagpurtoday@gmail.com)

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.