Published On : Mon, Jan 17th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

माइनिंग व अन्य संवर्ग की परीक्षाएं अब अलग- अलग भाषाओं में होगी

Advertisement

– DGMS ने लिया निर्णय

नागपुर – खान सुरक्षा महानिदेशालय ने अपनी वेबसाइट में इस आशय की सूचना जारी की है। डीजीएमएस ने यह भी कहा है कि छह के भीतर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

खान सुरक्षा महानिदेशालय द्वारा माइनिंग व अन्य संवर्ग (ओवहरमैन, माइनिंग सरदार, शॉट फायर, ब्लास्टर, सर्वेयर) की परीक्षाएं अब अलग- अलग भाषाओं में आयोजित की जाएंगी।

खान सुरक्षा महानिदेशालय ने अपनी वेबसाइट में इस आशय की सूचना जारी की है। डीजीएमएस ने यह भी कहा है कि छह के भीतर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

Advertisement

उक्त परीक्षाएं 27, 28, 29 दिसम्बर 2021 को केवल अंग्रेजी भाषा में आयोजित की गई थी। इसको लेकर भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ सहित अन्य यूनियन ने आपत्ति दर्ज कराई थी।

स्टैंडिंग कमेटी ऑन सेफ्टी कोल माइंस के सदस्य संजय सिंह ने खान सुरक्षा महानिदेशक, धनबाद को पत्र भी लिखा था।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.