Published On : Mon, Aug 17th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: मातम में बदली 15 अगस्त की मस्ती , झरने में डूबे दो दोस्त, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

धासगढ़ झरने के गहरे पानी का खूनी भंवर ,अंधेरे के कारण सर्च ऑपरेशन रुका
Advertisement

गोंदिया: मातम में बदली 15 अगस्त की मस्ती , झरने में डूबे दो दोस्त, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

गोंदिया: 15 अगस्त की छुट्टी और पिकनिक का उत्साह उस वक्त गहरे मातम में तब्दील हो गया, जब चिचगड़ थाना क्षेत्र के धासगढ़ स्थित पानी के झरने में दो युवक अचानक गहरे पानी में समा गए। हादसे में एक 20 वर्षीय युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई, जिसका शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरा युवक अब भी लापता है।

चिचगड़ पुलिस स्टेशन अधिकारी से प्राप्त प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक वाकया 15 अगस्त को दोपहर करीब 3:30 से 3:45 बजे के बीच घटा। सडक अर्जुनी तहसील के ग्राम बोपाबोडी (सौंदड़) निवासी दो दोस्त पिकनिक मनाने धासगढ़ झरने पर पहुंचे थे। पानी के तेज बहाव और गहराई का अंदाजा न होने के चलते दोनों अचानक संतुलन खो बैठे और गहरे पानी में डूब गए।

हृदय विदारक घटना , गांव में शोक की लहर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, राजस्व विभाग, जिला आपदा प्रबंधन की खोज व बचाव टीम (NDRF/SDRF स्तर) और स्थानीय प्रशासन तत्काल मौके पर पहुंचा। संयुक्त रूप से चलाए गए सघन तलाशी अभियान के बाद 20 वर्षीय कृष्णा लखन कापगते का शव पानी से बाहर निकाल लिया गया हालांकि, 25 वर्षीय हेतराम गुलाब सायाम का देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग सका। रात का अंधेरा और झरने का दुर्गम इलाका आड़े आने के कारण रविवार शाम को रेस्क्यू ऑपरेशन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

Advertisement

प्रशासन के अनुसार, लापता युवक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन अगले दिन सुबह 6:00 बजे से पूरी ताकत के साथ दोबारा शुरू किया जाएगा। इस हृदयविदारक घटना के बाद बोपाबोडी
(सौंदड़) गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.