Published On : Mon, Mar 8th, 2021

आरटीई में अब तक 9679 आवेदन आए

Advertisement

नागपुर– कोरोना के कारण देर से शुरू हुई आरटीई प्रक्रिया में पांचवे दिन 9679 आवेदन आए है. 3 मार्च से ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू हुई. शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए आरटीई प्रवेश के लिए जिले के 680 स्कूलों ने रजिस्ट्रेशन किया है. इसमें 5729 सींटे रिजर्व्ड है.ऑनलाइन आवेदन की आखरी तारीख 21 मार्च है.

शिक्षा के अधिकार कानून के अंतर्गत निजी संस्था द्वारा संचालित स्कूलों में 25 प्रतिशत सींटे आरटीई प्रवेश के लिए आरक्षित रखी जाती है.ऑनलाइन आवेदन भरने के बाद ‘ ड्रॉ ‘ निकालकर विद्यार्थियों को स्कुल में प्रवेश दिया जाता है.आमतौर पर ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया दिसंबर-जनवरी महीने में शुरू होने थे.

लेकिन कोरोना के कारण के कारण इस बार देर हुई. स्कुल रजिस्ट्रेशन की आखरी तारीख 8 फरवरी रखी गई थी. 9 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू करने का कार्यक्रम घोषित किया गया था. लेकिन स्कुल रजिस्ट्रेशन के निर्धारित समयसीमा में ज्यादा प्रतिसाद नहीं मिला. 9 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया स्थगित कर स्कुल रजिस्ट्रेशन के लिए दो दिन बढ़ा दिए गए थे. जिले के 680 स्कुल रजिस्टर्ड हुए है. 3 मार्च से ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू हुई. जिसमें अब तक 9679 आवेदन भरे जा चुके है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.