Published On : Sat, Apr 4th, 2020

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर , गोंदिया पुलिस सख्त

Advertisement

धार्मिक भावनाएं आहत करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा

गोंदिया : कोरोना वायरस (COVID – 19) यह पूरी दुनिया सहित भारत और महाराष्ट्र राज्य में भी तेजी से फैल रहा है । इसे लेकर कुछ विकृत मानसिकता से ग्रस्त असामाजिक तत्व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई तरह की गलत सूचनाएं फ़ैला रहे हैं।

Gold Rate
Mar 13 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,60,100/-
Gold 22 KT ₹ 1,48,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,66,400/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इसी तरह सोशल मीडिया पर दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में आलमी मरकज में ‘तबलीग- ए- जमात’ के मुख्यालय में एक धार्मिक सभा की घटना के संबंध में बड़ी संख्या में व्हाट्सएप संदेश , टिक टॉक वीडियो व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर कोरोना वायरस की खबरें फैली हुई है।

लिहाजा गोंदिया जिला पुलिस प्रशासन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आम नागरिकों से आव्हान करते कहा है कि -सोशल मीडिया पर किसी भी धर्म को लेकर भावनाएं आहत करने वाले व्हाट्सएप मैसेज , टिक टॉक वीडियो व अन्य संदेश प्रसारित ना करें , ऐसा करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त एक्शन लेगी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रवि आर्य

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement