Published On : Sat, Aug 29th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया। ​भावुक पल, अटूट विश्वास: 2500 राखियों से सजा विधायक डॉ. परिणय फुके का हाथ

नेह की डोर, सुरक्षा का भरोसा: बीजेपी महिला मोर्चा का 5वां रक्षाबंधन महोत्सव बना मिसाल
Advertisement

गोंदिया। ​भावुक पल, अटूट विश्वास: 2500 राखियों से सजा विधायक डॉ. परिणय फुके का हाथगोंदिया। भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के पावन पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर गोंदिया में नारी शक्ति का अभूतपूर्व और भावुक नजारा देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा शनिवार 29 अगस्त को आयोजित 5वें विशाल रक्षाबंधन महोत्सव में जिलेभर से पहुंचीं करीब 2,000 से 2,500 महिला बहनों ने पूर्व मंत्री व विधायक डॉ. परिणय फुके की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर अपनेपन और भरोसे का नया इतिहास रच दिया।

लगातार 5वें साल आयोजित इस ऐतिहासिक समारोह ने न केवल भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की मिसाल पेश की, बल्कि पूरे क्षेत्र में महिला सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण का एक जोरदार संदेश भी दिया।

रक्षाबंधन समारोह में गूंजा नारी स्वावलंबन का संकल्प

समारोह के मंच से ‘लखपति दीदी’ योजना, स्वयं सहायता समूह (SHG) और केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में यह स्पष्ट संदेश गूंजा कि “जब महिला सशक्त होगी तभी परिवार सशक्त होगा, और जब परिवार सशक्त होगा तभी समाज और राष्ट्र मजबूत बनेगा।”

गोंदिया। ​भावुक पल, अटूट विश्वास: 2500 राखियों से सजा विधायक डॉ. परिणय फुके का हाथमंच पर दिग्गज मातृशक्ति की मौजूदगी

Advertisement

इस भव्य आयोजन में प्रमुख रूप से भाजपा गोंदिया जिलाध्यक्ष सिताताई रहांगडाले, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष तुमेश्वरीताई बघेले, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रचनाताई गहाणे, जिला उपाध्यक्ष भावनाताई कदम, जि.प. सभापति पौर्णिमाताई ढेंगे, रजनीताई कुंभरे, दीपाताई चंद्रिकापुरे के साथ जिला महामंत्री महिला मोर्चा चैतालीताई नागपुरे, धर्मिष्ठा ताई सेंगर , रूपाली टेंभुर्णे और संगीता दोनोडे मंच पर उपस्थित रहीं।

गोंदिया। ​भावुक पल, अटूट विश्वास: 2500 राखियों से सजा विधायक डॉ. परिणय फुके का हाथसमारोह में सभी जिला परिषद सदस्य, मंडल अध्यक्ष और महिला मोर्चा की सैकड़ों कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।

2,500 से अधिक महिलाओं के जयघोष और अपनत्व से पूरा परिसर ऊर्जा और उत्साह से सराबोर रहा।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.