Published On : Sat, Oct 3rd, 2020

गोंदिया: मेरा परिवार -मेरी जिम्मेदारी जागरूकता अभियान शुरू

Advertisement

घर-घर सर्वेक्षण , कोरोना से बचाव और उपायों की दी जा रही है जानकारी

गोंदिया महाराष्ट्र सहित गोंदिया जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता जा रहा है ऐसे में राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने अब इस पर काबू पाने के लिए जनता से सहयोग मांगा है और इसके लिए आज 3 अक्टूबर शनिवार को स्थानीय गांधी प्रतिमा से मेरा परिवार- मेरी जिम्मेदारी- मेरी जागरूकता अभियान शुरू किया गया ।

अभियान का उद्देश्य एक ही दिन में जिले के 10 लाख लोगों तक पहुंचना है इसके लिए अधिकारी , कर्मचारी , शिक्षक , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता , राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, सामाजिक संगठन , राजनीतिक पदाधिकारी व कर्तव्यनिष्ठ नागरिक स्वेच्छा से इस अभियान का हिस्सा बने हैं।

जिला कलेक्टर दीपक कुमार मीणा के मार्गदर्शन में जिले में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए मेरा परिवार- मेरी जिम्मेदारी अभियान के तहत विभिन्न चिकित्सा टीम गठित की गई है यह टीम घर-घर दौरा कर बुखार , खांसी , सांस फूलना जैसे लक्षण वाले लोगों की पहचान कर उन्हें उपचार की सुविधा उपलब्ध कराएगी और घर के सभी सदस्यों को कोरोना से पहले और कोरोना के बाद की स्थिति में बचाव और उपायों की जानकारी दे रही है इसके अलावा यह जानकारी अन्य लोगों से भी साझा करने के लिए प्रेरित कर रही है ।

Advertisement

जिला प्रशासन ने अपील जारी करते कहा है कि -अभियान का मकसद अपने क्षेत्र , परिवार और खुद के स्वास्थ्य का ख्याल रखना है लोगों का यह प्रयास कोरोना महामारी को भगाने में बड़ी मदद कर सकता है लिहाजा सभी नागरिक इस उपक्रम के तहत घर-घर आने वाली आशा सेविकाओं और स्वास्थ्य अधिकारियों की टीम को सर्वेक्षण में उचित प्रतिसाद दें और कोरोना के खिलाफ लड़ाई अनिवार्य रूप से मास्क लगाने , सोशल डिस्टेंसिंग सहित बचाव के उपायों का पालन करने की अपील की गई है।


जागरूकता के लिए पत्रक का वितरण

कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने तथा शहरवासियों में जागरूकता निर्माण करने हेतु मेरा परिवार -मेरी जिम्मेदारी अभियान की शुरुआत स्थानीय गांधी प्रतिमा परिसर से जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप कुमार डांगे , जिला पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे , उप जिलाधिकारी राजेश खवले , निवासी उपजिलाधिकारी सुभाष चौधरी , उपविभागीय अधिकारी वंदना सावरंगपते , उपविभागीय पोलीस अधिकारी जगदीश पांडे , तहसीलदार राजेश भंडारकर , अप्पर तहसीलदार अनिल खड़तकर , नगर परिषद मुख्य अधिकारी करण चौहान , आपत्ती व्यवस्थापन अधिकारी राजन चौबे आदि की प्रमुख उपस्थिति में की गई इस दौरान बाजार क्षेत्र के दुकानों और घर-घर जाकर अभियान की जानकारी दी जा रही साथ ही वार्ड में रहने वाले नागरिकों के बीच पत्रक भी वितरित किए जा रहे हैं ।

निश्चित ही महाराष्ट्र सरकार और जिला प्रशासन का यह प्रयास कोरोना को भगाने में बड़ी मदद कर सकता है।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.