Published On : Thu, Jun 18th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: अवार्ड से आगे बढ़ा मिशन, शिक्षा से बदली तकदीर ” बढ़ते कदमों ” ने गढ़े भविष्य के सितारे

टारगेट फिक्स' का दमदार संदेश, मेधावियों ने मारी बाजी..मेडल भी, सम्मान भी और सफलता का महामंत्र भी
Advertisement

गोंदिया। जब समाज की सोच सकारात्मक हो और युवाओं का लक्ष्य स्पष्ट हो, तो सफलता की राह खुद-ब-खुद आसान हो जाती है। इसी सोच को साकार करते हुए ‘बढ़ते कदम सिंधु सेवा समिति’ ने एक ऐसा प्रेरणादायी महा-आयोजन किया, जिसने युवाओं के मन में कामयाबी की नई उड़ान भर दी। अवसर था ‘स्कॉलर स्टूडेंट अवार्ड्स’ समारोह का, जहां मेधावी छात्र-छात्राओं को उनके पूरे परिवार के साथ मंच पर सम्मानित कर उनके परिश्रम, प्रतिभा और स्वाभिमान को सलाम किया गया। कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता इसकी अनूठी थीम ‘लक्ष्य’ रही। पूरे आयोजन का केंद्र बिंदु यही संदेश था कि जीवन में सफलता पाने के लिए सबसे पहले अपना लक्ष्य तय करना जरूरी है।

बिना लक्ष्य के मेहनत अधूरी है और दिशा के बिना संघर्ष व्यर्थ

Gold Rate
Sept 17,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मंच पर मौजूद सभी अतिथियों ने युवाओं को स्पष्ट संदेश दिया कि बिना लक्ष्य के मेहनत अधूरी है और दिशा के बिना संघर्ष व्यर्थ।
समारोह में विधायक विनोद अग्रवाल, नगराध्यक्ष सचिन शेंडे, कवित्री, शिक्षिका एवं साहित्यकार तमन्ना मतलानी, योग गुरु दिव्या भोजवानी तथा स्टार्टअप कंपनी स्थापित करने वाले युवा उद्योगपति विक्की डोडानी ने युवाओं को सफलता का मूलमंत्र दिया।

Advertisement

अतिथियों ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि यदि जीवन में कोई स्पष्ट टारगेट नहीं है तो व्यक्ति उस नाविक की तरह है जो समुद्र में बिना दिशा के भटक रहा हो। मनचाही सफलता पाने के लिए पहले लक्ष्य निर्धारित करना होगा और फिर दिन-रात एक कर उसे हासिल करने में जुट जाना होगा। उनके जोशीले संबोधन पर पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अभिभावकों और उपस्थित नागरिकों ने भी ‘लक्ष्य’ थीम की जमकर सराहना की।

इस अवसर पर शिक्षा, साहित्य, योग और उद्यमिता के क्षेत्र में समाज को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाली हस्तियों का भी सम्मान किया गया। योग गुरु दिव्या भोजवानी, कवित्री एवं साहित्यकार तमन्ना मतलानी, युवा उद्योगपति विक्की डोडानी तथा होनहार छात्र माधव साधुराम नोतानी को विशेष सम्मान देकर उनकी उपलब्धियों का अभिनंदन किया गया।

‘बढ़ते कदम’ : फर्श से अर्श तक पहुंचाने वाला मिशन

यह आयोजन केवल एक अवार्ड समारोह नहीं था, बल्कि उन सपनों की कहानी भी था जिन्हें ‘बढ़ते कदम सिंधु सेवा समिति’ वर्षों से संवार रही है। समिति का शिक्षा फंड गरीब और जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई के लिए समर्पित है तथा इसमें आने वाली प्रत्येक राशि शिक्षा पर ही खर्च की जाती है।
समिति के प्रयासों का परिणाम है कि 60 से अधिक विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त कर आज प्रतिष्ठित नौकरियों में कार्यरत हैं, जबकि कई युवा विदेशों में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। सबसे प्रेरणादायक पहलू यह है कि सफल होने के बाद यही युवा समाज के अन्य जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग देकर सामाजिक दायित्व निभा रहे हैं। आत्मनिर्भरता, स्वाभिमान और सामाजिक उत्तरदायित्व का यह मॉडल समाज के लिए एक प्रेरक उदाहरण बन चुका है।

ये रहे पर्दे के पीछे के असली नायक

कार्यक्रम की भव्यता और सफलता के पीछे कई समर्पित लोगों की मेहनत रही। पूरे सभागार को आकर्षक और जादुई रूप देने के साथ-साथ शानदार नाट्य मंचन की जिम्मेदारी डॉ. सपना आहूजा, तमन्ना मतलानी और अनमोल दिवानी ने बखूबी निभाई।
वहीं अपनी प्रभावशाली एंकरिंग और प्रस्तुति से पूरे कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखने का कार्य सिंपल दुसेजा, शब्द प्रथ्यानी, रोशनी चावला, सृष्टि रामानी, रेशम थावरानी, निधि केवलानी, डिंपल डोडानी, खुशी तनवानी और सिमरन रामानी ने किया। उनकी ऊर्जा और संवाद शैली ने पूरे आयोजन में चार चांद लगा दिए।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.