Published On : Thu, Jun 18th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया-भंडारा MLC चुनाव: होटल पॉलिटिक्स, क्रॉस वोटिंग का खौफ और 100% मतदान , अविनाश खेमे में जश्न, आघाड़ी को चमत्कार का इंतजार

कांग्रेस के मैदान छोड़ने से आघाड़ी बेसहारा, निर्दलीय के भरोसे ‘चमत्कार’ की आस
Advertisement

गोंदिया/भंडारा। महाराष्ट्र की सबसे हाई-प्रोफाइल और राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील मानी जाने वाली गोंदिया-भंडारा विधान परिषद (MLC) सीट पर 18 जून गुरुवार को लोकतंत्र का ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। सुबह 8 बजे शुरू हुआ बैलेट पेपर से गुप्त मतदान शाम 4 बजे समाप्त हुआ और चुनावी इतिहास में 100 प्रतिशत मतदान का रिकॉर्ड दर्ज हो गया। लेकिन इस शत-प्रतिशत वोटिंग के पीछे रणनीति, सियासी जोड़-तोड़, होटल पॉलिटिक्स और क्रॉस वोटिंग की चर्चाओं ने मुकाबले को और अधिक रोमांचक बना दिया है।

कांग्रेस मैदान से बाहर, निर्दलीय के भरोसे आघाड़ी

Gold Rate
Aug 4 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,21,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

महाविकास आघाड़ी (MVA) के तहत यह प्रतिष्ठित सीट कांग्रेस के हिस्से आई थी, लेकिन चुनावी रण में उतरने से पहले ही कांग्रेस ने ऐसा कदम उठाया जिसने राजनीतिक समीकरण बदल दिए। कांग्रेस के दोनों दावेदार प्रफुल्ल गोपालदास अग्रवाल और पूर्व विधायक दिलीप बंसोड ने नामांकन वापस ले लिया , इसके बाद कांग्रेस का कोई अधिकृत उम्मीदवार मैदान में नहीं बचा और पूरा विपक्षी खेमा निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मानिक ईश्वरकर के समर्थन में सिमट गया।
सियासी जानकारों के अनुसार, कांग्रेस की इस रणनीति के बाद आघाड़ी की उम्मीदें पूरी तरह निर्दलीय उम्मीदवार के प्रदर्शन और संभावित राजनीतिक समीकरणों पर टिक गई हैं। हालांकि मतदान से पहले तक किसी बड़े चमत्कार के संकेत दिखाई नहीं दिए।


भाजपा खेमे का 300 प्लस का दावा

Advertisement

चुनाव के अंतिम चरण में पार्षदों , जिला परिषद सदस्यों और नगर पंचायत सदस्यों को एकजुट रखने के लिए कथित तौर पर होटल पॉलिटिक्स का सहारा लिया गया। दूसरी ओर, क्रॉस वोटिंग और दलबदल की चर्चाओं ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस के 18 से 19 पार्षद पहले ही भाजपा खेमे के संपर्क में पहुंच चुके हैं, जिससे महाविकास आघाड़ी के गणित को बड़ा झटका लगा है। इसी बदले हुए समीकरण के दम पर महायुति समर्थित भाजपा उम्मीदवार अविनाश ब्राह्मणकर के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है। भाजपा खेमे का दावा है कि जीत का आंकड़ा 300 प्लस तक पहुंच सकता है ?

न कोई रूठा, न कोई छूटा… 100% मतदान

जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार चुनाव में एक भी मतदाता अनुपस्थित नहीं रहा। कुल 457 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर शत-प्रतिशत मतदान का रिकॉर्ड बनाया।
वर्गवार मतदान का आंकड़ा पंचायत समिति: 166 में 166 मतदान (100%)
नगर पंचायत: 61 में 61 मतदान (100%)
जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य: 154 में 154 मतदान (100%) ,नगरपालिका एवं नगर परिषद सदस्य: 76 में 76 मतदान (100%) कुल मतदाता: 457 , पुरुष: 224 तथा महिला: 233 इस प्रकार टोटल मतदाता 457 में से 457 (100%) ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।


22 जून को खुलेगा भाग्य का पिटारा

चुनावी दावों, रणनीतियों, होटल पॉलिटिक्स और क्रॉस वोटिंग की तमाम चर्चाओं के बीच अब सबकी निगाहें 22 जून पर टिक गई हैं। बैलेट बॉक्स में बंद तीन उम्मीदवारों का फैसला किसके पक्ष में जाएगा, इसका खुलासा मतगणना के दिन होगा। तभी तय होगा कि गोंदिया-भंडारा विधान परिषद चुनाव का असली ‘सिकंदर’ कौन बनता है।

रवि आर्य

Advertisement
स्कॉर्पियो में किडनैप... 7 किलोमीटर दूर ले जाकर थर्ड डिग्री... #nagpurnews #crime #policeaction

स्कॉर्पियो में किडनैप... 7 किलोमीटर दूर ले जाकर थर्ड डिग्री... #nagpurnews #crime...

छात्र मुद्दे पर Youth Congress का प्रदर्शन | 'Amit Shah Jawab Do' बैनर #nagpurnews #politics

छात्र मुद्दे पर Youth Congress का प्रदर्शन | 'Amit Shah Jawab Do'...

हर घर तिरंगा अभियान का भव्य आगाज; शहर में वितरित होंगे 1.75 लाख तिरंगे

हर घर तिरंगा अभियान का भव्य आगाज; शहर में वितरित होंगे 1.75...

40 लाख की प्लॉट ठगी का नया केस दर्ज, सक्करदरा पुलिस करेगी पूछताछ

40 लाख की प्लॉट ठगी का नया केस दर्ज, सक्करदरा पुलिस करेगी...

2009 सीडी मामले में उद्धव ठाकरे का बयान #MaharashtraNews  #UddhavThackeray #ShivSena #Political

2009 सीडी मामले में उद्धव ठाकरे का बयान #MaharashtraNews #UddhavThackeray #ShivSena #Political

बिना दस्तावेज मध्य प्रदेश की बस जब्त #MaharashtraNews #STBus #RTO #BusChecking #MPBus #TrafficNews

बिना दस्तावेज मध्य प्रदेश की बस जब्त #MaharashtraNews #STBus #RTO #BusChecking #MPBus...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges