Published On : Fri, Sep 22nd, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: मराठा आरक्षण पर बवाल , सरकार ने बुलाई मराठा और कुनबी की सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल की बैठक

Advertisement

गोंदिया। मराठा समाज को ओबीसी के आरक्षित कोटे में शामिल करने, कुनबी समाज का जाती प्रमाण पत्र देने, ओबीसी समाज के विद्यार्थियों को शिक्षा की योजनाओं से वंचित रखने आदि मांगों के विरोध में पिछले कुछ दिनों से राज्यभर में ओबीसी समाज द्वारा आंदोलन जारी है।

ओबीसी समाज की इन मांगों को लेकर अब सरकार गंभीर दिखाई दे रही है राज्य सरकार ने ओबीसी की इन मांगों पर सकारात्मक चर्चा हेतु ओबीसी समुदाय और कुनबी समुदाय के प्रतिनिधि मंडल को 29 सिंतबर को मुंबई आमंत्रित किया है।

Gold Rate
05 Aug 2025
Gold 24 KT ₹ 1,00,700 /-
Gold 22 KT ₹ 93,700/-
Silver/Kg ₹ 1,13,200/-
Platinum ₹ 46,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस मामले पर ओबीसी समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े महाराष्ट्र राज्य के पूर्व मंत्री डॉ. परिणय फुके ने कहा कि, ओबीसी समाज की मांगें जायज़ और न्यायायिक है।
राज्य सरकार ने ओबीसी की बुलन्द आवाज को सुन लिया है और आगामी 29 सितंबर को चर्चा हेतु मुंबई आमंत्रित किया है।

डॉ. परिणय फुके ने कहा, राज्य सरकार द्वारा आयोजित इस बैठक में ओबीसी, कुनबी समाज का एक सर्व पक्षीय प्रतिनिधि मंडल भेंट करेगा। बैठक में सभी मांगों पर सरकार से सकारात्मक चर्चा होगी ऐसा हमें विश्वास है।

उन्होंने कहा, हमारा मुख्य रुख यह है कि मराठा समुदाय को ओबीसी कोटा में शामिल नहीं किया जाना चाहिए और कुनबी समुदाय का जाति प्रमाण पत्र नहीं दिया जाना चाहिए साथ ही मांग है कि ओबीसी बच्चों को शिक्षा का अवसर मिले, उनके लिए छात्रावास की व्यवस्था हो और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के अंत्योदय के संकल्प को इस माध्यम से गति दी जाये।

रवि आर्य

Advertisement
Advertisement