Published On : Sun, Jul 19th, 2020

गोंदिया: वन विभाग का फर्जी नियुक्ति पत्र बनाकर , अज्ञात दे रहे भर्ती का प्रलोभन

Advertisement

मामला दर्ज , ठगबाजों को खोज रही पुलिस

गोंदिया :वन विभाग में विभिन्न पदों पर नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से अज्ञात गिरोह ठगी करते हुए फर्जी नियुक्ति पत्र थमा रहे हैं।

Gold Rate
04 Feb 2026
Gold 24 KT ₹ 1,60,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,49,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,87 100 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मामले में रामनगर पुलिस ने वन विभाग के आला अधिकारी की तरफ से लिखित शिकायत स्वीकार करते हुए अज्ञात ठगबाजों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार खुद को वन विभाग के बड़े पद पर आसीन बताकर सक्रिय गिरोह द्वारा बेरोजगारों को विभिन्न पदों पर भर्ती का प्रलोभन दिया जा रहा है तथा वन विभाग के फर्जी लेटर पैड का इस्तेमाल , इस फर्जी नियुक्ति पत्र को बनाने के लिए किया जा रहा है।

यह तरह के फर्जीवाड़े की घटना पर संज्ञान में लेते हुए गोंदिया वन विभाग कार्यालय में उप वनसंरक्षक पद पर कार्यरत फरियादी -एस युवराज की लिखित शिकायत पर रामनगर पुलिस ने अज्ञातों के खिलाफ धारा 420 , 465 , 468 , 469 का जुर्म 18 जुलाई 2020 को दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार घटना गोंदिया वन परिक्षेत्र के कुड़वा इलाके में 24 जून 2019 से 18 जुलाई 2020 दौरान घटित हुई।

अज्ञात आरोपीयों ने फरियादी के पद और नाम का दुरुपयोग करते हुए फरियादी को गुस्सा दिलाने की कोशिश की तथा फर्जी नियुक्ति पत्र बनाकर उसके माध्यम से वित्तीय धोखाधड़ी करने का इरादा रखा , लिहाज़ा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

मामले की जांच रामनगर थाना पुलिस निरीक्षक के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक इंगले कर रहे हैं।

रवि आर्य

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement