Published On : Tue, Jun 9th, 2020

गोंदिया कोरोना मुक्ति से सिर्फ एक कदम दूरः 69 में से 68 स्वस्थ होकर लौटे

Advertisement

1 सप्ताह से कोई नया मामला नहीं आया सामने

गोंदिया: गोंदिया जिला अब कोरोना मुक्ति से बस एक कदम की दूरी पर है, क्योंकि आज 9 जून को लगातार 7 वें दिन अर्थात एक सप्ताह से कोरोना का कोई नया केस सामने नहीं आया और एक्टिव 2 मरीजों में से 1 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुआ जिसके बाद अब केवल एक ही संक्रमित मरीज शेष बचा है, जिसके 1-2 दिन में ठीक होने की उम्मीद स्वास्थ्य विभाग द्वारा जतायी जा रही है जिसके बाद जिला पूर्णतः कोरोनामुक्त हो जाएगा।

जो मरीज आज मंगलवार 9 जून को स्वस्थ होकर घर लौटा है, वह गोंदिया तहसील का निवासी है। इस तरह कुल 69 में से 68 मरीजों ने कोरोना पर
जीत हासिल कर अपने घर लौट चुके है।

Gold Rate
28 Jan 2026
Gold 24 KT ₹ 1,64,400/-
Gold 22 KT ₹ 1,52,900 /-
Silver/Kg ₹ 3,72,000 /-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

अब तक ठीक हुए मरीजों के आंकड़ों पर नजर डाले तो 10 अप्रैल को पहले मरीज के स्वस्थ्य होने के बाद 28 मई को 2, 29 मई को 25, 30 मई को 4, 31 मई को 6, 1 जून को 6 , 2 जून को 4, 3 जून को 2 , 5 जून को 2, 6 जून को 6, 7 जून को 5, 8 जून को 4 और 9 जून को एक मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुका है।

गौरतलब है कि, कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच जिले से अब तक 1097 लोगों की जांच की जा चुकी है।

इसके अतिरिक्त जिले के विभिन्न संस्थात्मक व शालाओं में 1949 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है, वहीं 1777 होम क्वारंटाइन है इस तरह कुल 3726 व्यक्ति अलगीकरण किए गए है, एैसी जानकारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्याम निमगड़े की ओर से दी गई है।

रवि आर्य

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement