Published On : Thu, Oct 1st, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया में दो बाइकों की भीषण टक्कर, 3 युवकों की मौत

गणेश विसर्जन देखकर लौटते समय हादसा; एक युवक गंभीर घायल
Advertisement

गोंदिया में दो बाइकों की भीषण टक्कर, 3 युवकों की मौत

गोंदिया: गोंदिया-गोरेगांव मार्ग पर बुधवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा 30 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे हिरडामाली और ग्राम मिलटोली के बीच हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, कुछ युवक गोंदिया में गणेश विसर्जन का जुलूस देखकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान दोनों दोपहिया वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं।

हादसे में पीयूष योगेश बारेवार (निवासी गोरेगांव), मनोज कूरजेकर और विनय कोहरे (दोनों निवासी सोनी, तहसील गोरेगांव) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पीयूष के साथ मौजूद मानकर (निवासी गोरेगांव) गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही गोंदिया ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कर तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जबकि घायल युवक को उपचार के लिए गोंदिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Advertisement

हादसा किसकी लापरवाही या तेज रफ्तार के कारण हुआ, इसकी जांच पुलिस कर रही है। त्योहार की रात हुए इस हादसे के बाद गोरेगांव और सोनी क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.