Published On : Mon, Jan 31st, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: 50 किलो गांजे के साथ बंटी- बबली गिरफ्तार

Advertisement

नाकाबंदी के दौरान लोकल क्राइम ब्रांच ने पकड़ा 7.6 लाख का साहित्य बरामद

गोंदिया। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी का गौरखधंधा पैर पसार चुका है तथा पड़ोसी राज्यों से नशे की खेप बुलाकर उसे तय स्थानों तक पहुंचा दिया जाता है।

स्थानिक अपराध शाखा पुलिस ने 50 किलो गांजे की खेप बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

दरअसल जिले में अवैध धंधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक विश्‍व पानसरे के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है, इसी के तहत स्थानिक अपराध शाखा पुलिस 30 जनवरी के रात आमगांव, सालेकसा व रावणवाड़ी थाना सरहद में पेट्रोलिंग में जुटी थी, इस दौरान एलसीबी को खबरी ने जानकारी देते बताया कि, जिले में चार चक्का वाहन द्वारा भारी मात्रा में गांजा लाया जा रहा है और यह वाहन आमगांव से कामठा की ओर निकला है।

Advertisement

सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल हरकत में आ गई और ग्राम कामठा के बस स्टॉप चौक के निकट नाकाबंदी कर दी गई।

रात 8.10 बजे के लगभग एक सिलवर रंग की सेंट्रो कार आमगांव मार्ग से आते हुए दिखायी दी जिसपर पुलिस टीम ने उसे रूकने का इशारा किया। कार क्र एमएच 12/डी. वाय. 1121 की तलाशी लेने पर उसके भीतर 4 प्लास्टिक की बड़ी बोरियां मौजुद थी, जब बोरियों के संदर्भ में चालक से पूछताछ की गई तो वह हड़बड़ाने लगा, जिसपर बोरियों को खोला गया तो उसके भीतर उच्च क्वालिटी का गांजा भरा था।

उक्त गांजे का वजन 50 किलो 750 ग्राम पाया गया।
वाहन सहित कुल 7 लाख 60 हजार का माल जब्त करते हुए कार चालक वाल्मीक (24 रा. निलज त. साकोली जि. भंडारा) तथा वाहन में मौजुद महिला अनिता (45 रा. गौतमनगर गोंदिया) को हिरासत में लिया गया।

इस मामले में फिर्यादी पुलिस उपनिरीक्षक तेजेंद्र मेश्राम की ओर से रावणवाड़ी थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.सी. एक्ट 1985 की धारा 8, 20, 29 के तहत मामला दर्ज कराया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक विश्‍व पानसरे के मार्गदर्शन में उक्त कार्रवाई को सफलता पूर्वक अंजाम एलसीबी पुलिस निरीक्षक बबन अव्हाड़, सपोनि राहुल पाटिल, पोउपनि तेजेंद्र मेश्राम, जीवन पाटिल, संतोष यादव, मनोज उघडे, सहा. उपनि. गोपाल कापगते, पो.ह. राजेंद्र मिश्रा, अर्जुन कावड़े, भुवनलाल देशमुख, पो.ना. तुलसीदास लुटे, महेश मेहर, पोसि विजय मानकर, संतोष केदार, मपोसि सुजाता गेडाम की ओर से दिया गया।

–रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.