Published On : Tue, Feb 1st, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

मनपा में बढ़ेंगे केवल 5 पार्षद, आज घोषित होगा प्रभाग रचना का प्रारूप

Advertisement

नागपुर. राज्य चुनाव आयोग की ओर से मंजूर किए गए सभी प्रभागों को मिलाकर एकीकृत नक्शा तथा प्रत्येक प्रभाग के सीमांकन के अनुसार मंजूर प्रभाग के नक्शे के साथ मंगलवार को प्रभाग रचना का प्रारूप घोषित होने जा रहा है. हालांकि वर्ष 2022 की जनसंख्या और शहर के बढ़ते दायरे को देखते हुए पार्षदों की संख्या में काफी वृद्धि होने का अनुमान लगाया जा रहा था किंतु आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर ही प्रभागों का निर्धारण किया गया है. इसके अनुसार अब मनपा में केवल 5 पार्षदों के बढ़ने की संभावना है. वर्तमान में मनपा में कुल 151 पार्षद हैं, जबकि 38 प्रभाग हैं. अब मनपा में 156 पार्षद और 3 सदस्यीय 52 प्रभाग होंगे.

सभी जोनल कार्यालयों पर भी लगेंगे प्रारूप
मनपा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मंगलवार को मनपा मुख्यालय के साथ ही सभी 10 जोनल कार्यालयों पर भी प्रभाग रचना का प्रारूप लगाया जाएगा. जहां कोई भी इच्छुक जाकर इसका अवलोकन कर सकेगा. प्रभाग रचना पर 14 फरवरी तक आपत्ति और सुझाव मंगाए गए हैं. 14 फरवरी की दोपहर 3 बजे तक मनपा के सिविल लाइन्स स्थित चुनाव कार्यालय या जोनल कार्यालय में आपत्ति और सुझाव जमा किए जा सकेंगे. आपत्ति और सुझाव देने वाले संबंधित व्यक्ति को सुनवाई के लिए उपस्थिति की सूचना स्वतंत्र रूप से दी जाएगी.

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

बाद में होगी आरक्षण की लॉटरी
राज्य चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर मनपा क्षेत्र की कुल जनसंख्या 24,47,494 निर्धारित की गई है जिसमें अनुसूचित जाति की 4,80,759 तथा अनुसूचित जनजाति की 1,88,444 जनसंख्या होने का अनुमान लगाया गया है. जानकारों के अनुसार सिटी की जनसंख्या काफी अधिक हो चुकी है. इसी तरह से शहर का दायरा भी काफी बढ़ गया है.

वर्ष 2017 के बाद अब मनपा के अधिकार क्षेत्र में हुडकेश्वर और नरसाला का कुछ परिसर भी जोड़ा गया है. ऐसे में वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर ही पार्षदों की संख्या निश्चित करना समझ से परे है. राज्य चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार मनपा की ओर से बताया गया कि प्रभाग रचना के प्रारूप को अंतिम दिए जाने के बाद प्रत्येक प्रभाग में आरक्षण की लॉटरी सुनिश्चित की जाएगी.

Advertisement
Advertisement
FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है वसूली?

FDA पर ज्वाला धोटे का बड़ा आरोप! “होटल वालों से होती है...

नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews

नागपुर में NCP का तिरंगा मोर्चा! #NagpurNews #NCP#TirangaMorcha #maharashtranews

मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews #KisanAndolan

मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...

12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews

12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews

अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews

अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges