Published On : Wed, Sep 23rd, 2020

गोंदिया:नक्सलियों के जंगल में 5 तंबू मिले

Advertisement

देवरी तहसील के कोसंबी जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू

गोंदिया: नक्सलियों के शोषण और अत्याचार से त्रस्त आदिवासी युवा अब सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर जहां समाज की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं वही एक मुखबिर के तौर पर जिला पुलिस प्रशासन की मदद भी कर रहे हैं।

Gold Rate
July 02 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,30,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

नक्सल प्रभावित गोंदिया जिले के देवरी तहसील के अति संवेदनशील ग्राम कोसंबी के जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर जिला पुलिस बल की टीमें 22 सितंबर मंगलवार को रवाना हुई तथा जिला पुलिस अधीक्षक विश्‍व पानसरे के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन चलाया गया इस दौरान पुलिस के बढ़ते दबाव की भनक लगते ही नक्सली इलाका छोड़ भाग गए।

पुलिस ने 60 कमांडो की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाकर इलाके का चप्पा -चप्पा छाना इस बीच नक्सलियों द्वारा जंगल में डेरा डालने के उद्देश्य से लाकर रखे गए 5 नए तालपत्री के तंबू बरामद हुए ।

Advertisement

ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि ग्राम कोसंबी के जंगल क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधियां बढ़ रही है लिहाजा अब इस इलाके के घने जंगलों में नक्सलियों की सघन तलाशी हेतु पुलिस दल द्वारा कोंबिग ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

इस सर्च ऑपरेशन में चिचगड़ थाना प्रभारी अतुल तवाड़े, नक्सल ऑपरेशन सेल के प्रभारी अधिकारी सपोनि कमलेश बच्छाव सहित सी-60 पथक ने हिस्सा लिया।

रवि आर्य

Advertisement
टीईटी पेपर लीक मामले में तीन गिरफ्तार #maharashtranews #paperleak #tetexam #newsupdate #latestnews

टीईटी पेपर लीक मामले में तीन गिरफ्तार #maharashtranews #paperleak #tetexam #newsupdate #latestnews

17 साल बाद सैनिक का भव्य स्वागत #maharashtranews #newsupdate #sainik #soilders #news

17 साल बाद सैनिक का भव्य स्वागत #maharashtranews #newsupdate #sainik #soilders #news

येवला में गहराया जलसंकट, टैंकर सहारा #maharashtranews #jalsankat #barish #mansoon

येवला में गहराया जलसंकट, टैंकर सहारा #maharashtranews #jalsankat #barish #mansoon

पुल पर पानी, बबई-कमरगांव मार्ग बंद #maharashtranews #barish #mansoon #newsupdate

पुल पर पानी, बबई-कमरगांव मार्ग बंद #maharashtranews #barish #mansoon #newsupdate

दमदार बारिश से बुवाई कार्य तेज #maharashtranews #barish #mansoon #kisan #newsupdate

दमदार बारिश से बुवाई कार्य तेज #maharashtranews #barish #mansoon #kisan #newsupdate

नागपुर में रोड रेज का खौफनाक मंजर, पुलिसकर्मी पर बदमाशों का हमला. #nagpurnews #crime #police #hamla

नागपुर में रोड रेज का खौफनाक मंजर, पुलिसकर्मी पर बदमाशों का हमला....

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges