नागपुर: नागपुर महानगरपालिका के उद्यान व वृक्ष प्राधिकरण विभाग ने शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय व अतिविशेषोपचार रुग्णालय, नागपुर परिसर में निर्माण कार्यों के लिए बाधक बन रहे पेड़ों की कटाई की अनुमति के लिए जाहिर सूचना जारी की है। अर्जदारों ने अपने नाम के सामने दर्शाए गए पेड़ों को तोड़ने की अनुमति के लिए अर्ज किया है।
मनपा ने सूचित किया है कि जिन नागरिकों को इन पेड़ों की कटाई पर आपत्ति है, वे सात दिन के भीतर वृक्ष संरक्षक, नागपुर महानगरपालिका, सिविल लाइन्स, नागपुर इस कार्यालय में लिखित स्वरूप में कारण-मीमांसा देकर आपत्ति दर्ज कराएं और आपत्तिकर्ता ने पहचान पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक है। सात दिन के बाद प्राप्त होने वाली आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
‘पहला प्रस्ताव : 240 खाटों की डॉर्मिटरी’
अर्जदार का नाम : अधिष्ठाता, शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय व अतिविशेषोपचार रुग्णालय, नागपुर
विवरण : संस्था में प्रस्तावित 240 खाटों के डॉर्मिटरी के बांधकाम में बाधा उत्पन्न करने वाले पेड़ों की कटाई के संबंध में।
पेड़ों की प्रजाति, संख्या व अंदाजे आयु : केशिया – 21 (17-46 वर्ष), पेल्टोफार्म – 01 (49 वर्ष), बाभूल – 01 (48 वर्ष) – नॉन हेरिटेज
‘दूसरा प्रस्ताव : प्रतीक्षा कक्ष का बांधकाम’
अर्जदार का नाम : अविनाश गावंडे, वैद्यकीय अधीक्षक, शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय व रुग्णालय, नागपुर
विवरण : संस्था में कक्ष 4 व 5 में प्रतीक्षा कक्ष के बांधकाम में बाधा उत्पन्न करने वाले पेड़ों की कटाई के संबंध में।
पेड़ों की प्रजाति, संख्या व अंदाजे आयु : गुलमोहर – 02 (36-38 वर्ष) – नॉन हेरिटेज
‘तीसरा प्रस्ताव : नवीन अर्बन हेल्थ सेंटर’
अर्जदार का नाम : अधिष्ठाता, शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय व रुग्णालय, नागपुर
विवरण : संस्था के अंतर्गत नवीन अर्बन हेल्थ सेंटर सोमवारी क्वार्टर इमारत के बांधकाम में बाधा उत्पन्न करने वाले पेड़ की कटाई के संबंध में।
पेड़ों की प्रजाति, संख्या व अंदाजे आयु : कडूनिंब – 01 (51 वर्ष) – हेरिटेज
यह जानकारी / सूचना उपायुक्त (उद्यान) तथा वृक्ष अधिकारी, नागपुर महानगरपालिका, नागपुर की ओर से जारी की गई है।
– राजीव रंजन कुशवाहा



