Published On : Fri, Jan 20th, 2017

Video: जिला परिषद कर्मचारियों ने बाग़ को बनाया कचरा घर

Advertisement

नागपुर : अनिवार्यतः लागू किए गए स्वच्छ भारत अभियान की नागपुर जिला परिषद में धज्जियां उड़ रही हैं। जिला परिषद परिसर के बाग़ को यहाँ के कर्मचारियों ने कचरे घर में तब्दील कर दिया है। बाग़ में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं और शुक्रवार को इस ओर ध्यानाकर्षण के बावजूद वहां के कर्मचारियों ने कचरा फेंक कर परिसर को बदबूमय बना दिया। विडंबना यह रही कि बाग़ का कचरा जिला परिषद के अधिकारियों की जानकारी में भी है, लेकिन वे भी इसे नजरंदाज करने में ही अपनी भलाई समझते हैं।

उल्लेखनीय है कि स्वच्छ भारत अभियान की तहत देश के सभी शासकीय इमारतों, वहां के परिसरों के साथ सभी सार्वजानिक स्थलों को साफ़-सुथरा रखना अनिवार्य नागरी दायित्व है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.