Published On : Thu, Jul 16th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

गांधीसागर तालाब किनारे देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार, 2 कारतूस जब्त

Advertisement

नागपुर: शहर में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपराध शाखा के सामाजिक सुरक्षा पथक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गणेशपेठ थाना क्षेत्र के गांधीसागर तालाब के पास एक युवक को देसी ‘सिक्सर’ पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी किसी बड़ी वारदात की तैयारी में था या हथियार लेकर केवल दहशत फैलाने की मंशा से घूम रहा था।

गुप्त सूचना के आधार पर सामाजिक सुरक्षा पथक ने गांधीसागर तालाब के पास घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी निर्मित ‘सिक्सर’ पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। जब्त हथियार और कारतूस की कुल कीमत करीब 34 हजार रुपये आंकी गई है।

Gold Rate
July 20 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,20,400/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 26 वर्षीय मोहम्मद सोहेल मोहम्मद साबिर के रूप में हुई है।

पूछताछ में किया चौंकाने वाला दावा

Advertisement

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने दावा किया कि यह हथियार उसे उसके एक आपराधिक प्रवृत्ति के दोस्त से मिला था। आरोपी के अनुसार, दोस्त की मौत के बाद पिस्टल उसके पास ही रह गई। हालांकि पुलिस इस बयान की सत्यता की जांच कर रही है।

सप्लाई चेन और मकसद की जांच

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध हथियार कहां से आया, इसकी सप्लाई किस नेटवर्क के जरिए हुई और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। मामले में हथियारों की सप्लाई चेन और संभावित आपराधिक कनेक्शन भी खंगाले जा रहे हैं।

फिलहाल आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे आगे की जांच के लिए गणेशपेठ पुलिस के हवाले कर दिया गया है। अपराध शाखा का सामाजिक सुरक्षा पथक मामले की विस्तृत जांच में जुटा हुआ है।

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

बाइक से गिराकर किया वार, एक गिरफ्तार दो अन्य की तलाश #vidarbhanews #nagpur #nagpurnews #crimenews

बाइक से गिराकर किया वार, एक गिरफ्तार दो अन्य की तलाश #vidarbhanews...

प्रॉपर्टी विवाद में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल पक्ष के दो आरोपी गिरफ्तार

प्रॉपर्टी विवाद में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल पक्ष के दो आरोपी...

वणी में सोनम वांगचुक समर्थन में सर्वदलीय प्रदर्शन #vidarbhanews #wani #news #vidarbha #nagpurnews

वणी में सोनम वांगचुक समर्थन में सर्वदलीय प्रदर्शन #vidarbhanews #wani #news #vidarbha...

नीट पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन #vidarbhanews #nagpur #vidarbha #nagpurnews #nagpurtoday #news

नीट पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन #vidarbhanews #nagpur #vidarbha #nagpurnews #nagpurtoday...

वडेट्टीवार ने सदाभाऊ खोत पर बोला तीखा हमला #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra

वडेट्टीवार ने सदाभाऊ खोत पर बोला तीखा हमला #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges