Published On : Thu, Jun 6th, 2019

झंकार महिला मंडल का कार्य सराहनीय -डॉ. (श्रीमती) निशा ठाकुर

Advertisement

कोल इंडिया लिमिटेड की प्रथम महिला, कोल इंडिया लिमिटेड ऑफिसर्स वाइव्स समिति की अध्यक्षा डॉ. श्रीमती निशा ठाकुर ने वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) के झंकार महिला मंडल के सामाजिक गतिविधियों कि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की कामयाबी के साथ झंकार महिला मंडल का कार्य सराहनीय है। अच्छे समाज के लिए अच्छी शिक्षा की जरुरत है,  इसीलिए, उन्होंने  झंकार महिला मंडल को समाज के जरूरतमंद बच्चों के शिक्षा पर काम करने की अपील की। डॉ. निशा ठाकुर आज वेकोलि मुख्यालय में झंकार महिला मंडल के कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रही थीं।

प्रारंभ में झंकार महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती अनिता मिश्र ने झंकार महिला मंडल के कार्यों का विवरण साझा किया। उन्होंने कहा कि, ग्लोबल वार्मिंग अब ग्लोबल वार्निंग बन गयी है।अतः हम सभी कायह दायित्व है कि हम पर्यावरण का प्राथमिकता से खयाल रखकर भावी पीढ़ी के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध करायें। 

Gold Rate
29 dec 2025
Gold 24 KT ₹ 1,39,100/-
Gold 22 KT ₹ 1,29,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,49,700/-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस अवसर पर झंकार महिला मंडल की उपाध्यक्ष श्रीमती रीना कुमार, श्रीमती अनिता अग्रवाल, श्रीमती राधा चौधरी, कोषाध्यक्ष श्रीमती सुषमा गोखले , श्रीमती आभा सक्सेना तथा झंकार महिला मंडल एवं संगिनी क्लब की सभी  पदाधिकारी एवं सदस्य प्रमुखता से उपस्थित थीं।
धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती रीना कुमार ने एवं कार्यक्रम का संचालन श्रीमती वीणा नायर ने किया।

कार्यक्रम में विश्व पर्यावरण दिवस के निमित्त पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement