Published On : Mon, Feb 9th, 2015

अमरावती : कांग्रेस ने दिखाए आक्रमक तेवर

Advertisement


चक्काजाम में सैकड़ों ने दी गिरफ्तारियां

chakka jaam
अमरावती।
सोमवार को आक्रमक तेवर दिखाते हुये कांग्रेस ने युति सरकार के खिलाफ चक्काजाम किया. शहर में जहां नागपुर हाइवे पर कांग्रेसी बीच सडक़ बैठ गये. वहीं तलेगांव दशासर ने औरंगाबाद हाइवे पर कांग्रेसियों ने जाम लगा दिया. इस बीच भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारे बुलंद करते हुये युति सरकार को जनविरोधी करार देकर निषेध दर्ज किया. इस आंदोलन के चलते यातायात प्रभावित रहा. तगड़े पुलिस बंदोबस्त में सैकड़ों ने गिरफ्तारियां दीं.

शहर में 71 डिटेन
नैशनल हाइवे रहाटगांव पाईट पर सोमवार की दोपहर 1.30 बजे शहर व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने चक्काजाम आंदोलन किया. कांग्रेस प्रदेश महासचिव संजय खोडके, निरीक्षक सुधाकर गगने, विधायक यशोमति ठाकुर, जिलाध्यक्ष बबलु देशमुख, शहराध्यक्ष संजय अकर्ते, महापौर रिना नंदा, सुलभा खोडके, बबलु देशमुख, के नेतृत्व में किए गए आंदोलन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी प्रणीत केंद्र व राज्य शासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की.

लग गई वाहनों की कतारें
करीबन आधा घंटे तक चक्काजाम आंदोलन चलने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गई थी. महिला व पुरुष कार्यकर्ताओं ने सडक़ पर बैठकर वाहनों का रास्ता रोक लिया. सूचना पर एसीपी गंगाधर साखरकर, पीआइ अनिल किनगे समेत अन्य वहां पहुंचे. जिन्होंने वाहनों को 100 मीटर दूरी पर ही रोक दिया. शहर कांग्रेस ने पहली बार इतना आक्रमक आंदोलन किया.

आक्रमक हुये कार्यकर्ता
इस बीच बल प्रयोग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डिटेन किया. जिन्हें शहर पुलिस मुख्यालय में ले जाया गया. यहां विधायक यशोमति समेत 71 कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दी. इस समय पूर्व विधायक केवलराम काले, स्थायी सभापति मिलींद बाबल, अविनाश मार्डीकर, हरीभाऊ मोहोड, संजय मापले, राजा बागडे, एड किशोर शेलके, अर्चना राजगुरे, अर्चना सवई, आनंद मिश्रा, पुरुषोत्तम बजाज, राजेंद्र लुनावत, विलास इंगोले, प्रकाश कालपाडे, छाया दंडाले, अनिल पटेल समेत अन्य उपस्थित थे.

Advertisement

धामणगांव में 269 कांग्रेसी गिरफ्तार
विधयाक प्रा. वीरेन्द्र जगताप के नेतृत्व में  कांग्रेस के ठिया आंदोलन के दौरान पुलिस 269 आंदोलनकारियों को गिरफ्तार किया है. यह आंदोलन तलेगांव बस स्टैड के पास औरंगाबाद स्टेट हाइवे रोड पर किया गया. इसमें धामणगांव रेलवे, चांदुर रेलवे व तलेगांव दशासर के आंदोलनकारी सहभागी हुए. सबेरे 11.30 बजे आंदोलन की शुरुवात हुई इस समय विधायक जगताप ने आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की खामियों पर प्रकाश डाला.

गरीबों के साथ धोखा
नागरिकों को अच्छे दिनों के सपने दिखाकर जनता को भ्रमित किया, लेकिन सत्ता में आने पर सरकार ने संकट में फंसे किसानों को पर्याप्त सहायता नहीं दी. पेट्रोल-डिजल के दाम 50 प्रतिशत कम नहीं किए जा रहे है. अन्न सुरक्षा अभियान पर कैंची चलाते हुए 1 करोड़ 77 लाख गरिबों के साथ अन्याय किया है. छोटे उद्योगों की सुविधाओं में कटौती कर सरकार व्यवसायियों पर अन्याय कर रही है. इस आंदोलन में जिप अध्यक्ष सतीश उइके, जिप सदस्य मोहन सिंघवी, मोहन घुसलीकर, प्रवीण घुईखेडक़र, कृउबा समिति सभापति श्रीकांत गावंडे, पंस सद्स्य संगीता नीमकर, सविता ढोबले, बंडू देशमुख, गणेश आरेकर सहित 400 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता सहभागी थे. एडीपीओ कांबले के मार्गदर्शन में पीआई सुनील जाधव पीएसआई दिवे ने तगडा पुलिस बंदोबस्त रखा.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.