Published On : Sun, Dec 11th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

WCL खापरखेड़ा खदान में फायरिंग,सुरक्षा गार्ड दो गोलियों से घायल

Advertisement

कन्हान पुलिस स्टेशन अन्तर्गत खदान नंबर 6 इंदर कॉलरी मैनेजर के ऑफिस के पीछे दिनदहाड़े सुरक्षा कर्मी को गोली मर कर खून करने की कोशिश की गई।जिसके बाद कन्हान में घटना को लेकर परिसर में खलबली और डर का माहोल बन गया है

मिली जानकारी के अनुसार खदान नंबर 6 मे एम एस एफ का सिक्युरिटी गार्ड मिलिंद समाधान खोबरागड़े उम्र 50 वर्ष ,कुछ दिन पहले ही सिक्युरिटी गार्ड करके नियुक्त हुआ है। रविवार 11 दिसंबर को दोपहर 4 बजे वो ड्यूटी पर था। उस वक्त अष्टविनायक कॉलोनी निवासी आरोपी समीर सिद्दीली 29, कांदरी निवासी राहुल जोसेफ जेकब 26 और कंद्री निवासी गोलू सिंग बाइक से पहुंचे ।

बताया जाता है की कुछ ही दिन पूर्व उनका विवाद किसी युवक से हुआ था उसका पता करते हुए वे वहा गए थे । और वे गार्ड मिलिंद से उलझ गए।मिलिंद ने उन्हे वहा से चले जाने कहा जिसको लेकर समीर ने पिस्टल निकल कर मिलिंद पर गोलियां चला दी।

Advertisement

मिलिंद को सिर और कंधे पर गोलियां लगी जिसमे उसकी हालत चिंताजनक बताई जाती है। उसके बाद तुरंत मिलिंदको जेएन हॉस्पिटल खदान में एडमिट किया गय ।परंतु हालत देखते हुए उसे कामठी निजी हॉस्पिटल में एडमिट किया गय है।

घटना की खबर लगते ही कन्हान थाने के थानेदार विलास काढ़े अधीक्षक विशाल आनंद उपविभागीय अधिकारी मुख्तार बागवान स्थानिक अपराध शाखा के निरीक्षक ओमप्रकाश कोकाटे ने घटना स्थल पहुंचे ।

घटना के बाद जहा गांव मे तनाव और भय का वातावरण फैला है वही जानकारी को लेकर थाने में नागरिकों का जमाव बड़ गया है

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.