नागपुर: बेवजह विवाद कर रहे दोपहिया वाहन पर सवार वृद्ध का एक युवक ने रास्ता रोक लिया। वह तलवार का डर दिखाकर पैसों की मांग करने लगा। वाहन में भी तोड़फोड़ की। देखते ही देखते पाचपावली पुलिस वहां पहुंच गई।
पुलिसकर्मियों को देखते ही आरोपी भाग खड़ा हुआ। लेकिन पुलिस ने पीछा करके उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक का नाम कैलाश युवराज रामटेककर (23) है। वह बुद्ध नगर निवासी है। पुलिस ने अशोक कुंभारे (59) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। अशोक दरअसल एक जेरॉक्स सेंटर चलाते हैं। शनिवार दोपहर को वह दोपहिया वाहन से महर्षि दयानंद नगर जा रहे थे। इसी बीच कैलाश ने ओवरटेक कर उनका रास्ता रोक लिया।
साजिश रचकर उनके वाहन को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाते हुए तीन हजार रुपए की मांग की। अशोक को कुछ समझ नहीं आया। कैलाश उन्हें यह कहकर धमका रहा था कि वह बहुत बड़ा गुंडा है। इसी बीच उसने अपनी तलवार भी निकाल ली। उनके वाहन पर तलवार से हमला किया और मीटर और हेडलाइट को तोड़ दिया।
इस दौरान पाचपावली थाने के पुलिस अधिकारी राजेश डोंगरे, अजयसिंह ठाकुर, अनिल शुक्ला व अमित काले इलाके में गश्त पर थे। पुलिस की गाड़ी को आता देख कैलाश घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने उसका पीछा किया। इसी बीच एक व्यक्ति ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह मारपीट कर भाग गया। काफी देर तक पीछा करने के बाद आखिरकार पुलिसकर्मी उसे पकड़ने में कामयाब हो गए। उसे गिरफ्तार कर लिया गया और तलवार जब्त कर ली गई।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
तलाक के बाद शादी से मुकरा प्रेमी.. #nagpurnews #crime #latestnews
भरतवाड़ा में युवक की चाकू गोदकर हत्या.. #nagpurnews #crime #murdernews
महाविकास आघाड़ी ने भाजपा पर साधा निशाना #nagpurnews #MVA #Congress #PoliticalNews
रवि भवन के सामने ओला ड्राइवर का शव बरामद.. #nagpurnews #oladriver #death
सरेआम चाकू की नोक पर डिलीवरी बॉय से लूट.. #nagpurnews #crime #newsupdate








