Published On : Sun, Dec 11th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

आरटिई पालकों की कार्यशाला सम्पन्न

Advertisement

नागपुर: आरटिई एक्शन कमिटी ऐडु फ़र्स्ट द्वारा मुफ़्त शिक्षा के अधिकार अंतर्गत पढ़ रहे विद्यार्थियों के पालको के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का उद्घाटन आर टिई एक्शन कमिटी के चेयरमैन मो शाहिद शरीफ़ तथा पदाधिकारियों ने किया कार्यशाला के समन्वयक वृत्ति विशेषज्ञ श्री आदित्य जगदीश कश्यप द्वारा आर्थिक विकास तथा आधीनियमों योजनाओं के संदर्भ में परामर्श तथा पलकों को होने वाली समस्याओं का निवारण और पलकों के सवाल जवाब का उत्तर देकर पालकों को सशक्त किया गया।

पलको द्वारा उठाए गए गंभीर मुद्दे जिसमें शालाएँ गुमराह करके मुफ़्त शिक्षा के अधिकार अंतर्गत प्रवेश प्राप्त विद्यार्थियों से पैसे ले रही है ये कहकर कि हमें दो साल से सरकार ने पैसे नहीं दिए इसके अलावा मुफ़्त में कॉपी किताब और गणवेश के आदेश अनदेखी कर रहे स्कूल वाले और प्रशासन ज़िम्मेदारी लेने से हाथ झटक रहा है

भारी संख्या में मौजूद कमिटी के पदाधिकारी तथा पालकों ने अपने अधिकारों के लिए लड़ने का निर्णय लिया है और आगे इसको आंदोलन का रूप दिया जाएगा यदि सरकार स्कूलों की दादागिरी पर अंकुश नहीं लगाती । इसका समर्थन कमिटी के मो शाहिद शरीफ़ ने किया है और कह है कि यह मामला नागपुर अधिवेशन में उठाया जाएगा।

Advertisement

कमेटी के पदाधिकारी मोनू चोपड़े , दीपाली इंग्लै , ज्ञानेंद्र तिवारी, फरहा नाज, सोमकुवर, वासनिक, मंडलीक , रूखसार सैयद, रूपाली पोनीकार , चंचल, शबाना,मोहम्मद फैयाज आभार प्रदर्शन ऐमे रफ़ी द्वारा किया गया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.