दिल्ली के होटल में लगी आग में बाल-बाल बचे धोनी, खिलाड़ियों की किट जली
Advertisement
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। ये घटना दिल्ली के एक होटल में हुई है, जहां जब आग लगी उस दौरान धोनी भी वहीं मौजूद थे। हालांकि, उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन आग के बढ़ जाने की वजह से खिलाड़ियों की किट जल गई।
बता दें कि धोनी यहां झारखंड के लिए विजय हजारे ट्रॉफी का मैच खेलने के लिए आए हैं। मीडिया की खबरों के मुताबिक द्वारका के एक मॉल में आग लगने की वजह से ये घटना हुई है। दरअसल, होटल भी इस मॉल के पास ही है और वहां से आग धोनी के होटल पहुंच गई।
आग लगने की घटना के बाद विजय हजारे ट्रॉफी का आज खेला जाने वाला मैच स्थगित कर दिया है। यह मैच अब शनिवार को खेला जाएगा।
Gold Rate
Mar 25,2026 - Time 11.05Hrs
Gold 24 KT
₹ 1,45,900 /-
Gold 22 KT
₹ 1,35,700 /-
Silver/Kg₹ 2,37,600/-
Platinum
₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above