Published On : Tue, Dec 27th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

कर्ज़ एवं संबंधित कारणों से आत्महत्या करने पर ही मिलेगी आर्थिक सहायता

Advertisement

किसान आत्महत्या मुद्दे पर मंत्री देसाई ने दिया स्पष्टीकरण

नागपुर: कुछ किसान पारिवारिक कारण तथा नशे की लत के कारण भी आत्महत्या कर लेते हैं। ऐसे कई मामले सरकार के सामने आए हैं। इसलिए इस बारे में सरकार की नीति पुलिस रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद ही आर्थिक सहायता प्रदान करने की है।

Gold Rate
Mar 16 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,57,800/-
Gold 22 KT ₹ 1,46,800 /-
Silver/Kg ₹ 2,56,200/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

कर्ज, अनुर्वरता या संबंधित कारणों के चलते आत्महत्या करने वाले किसानों को ही आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। शंभुराज देसाई ने विधानसभा में कहा कि अन्य कारणों से आत्महत्या करने वाले किसानों को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता नहीं दी जाएगी।

विधायक बलवंत वानखेड़े ने अमरावती जिले में किसानों की आत्महत्या का मुद्दा उठाया था। मंत्री देसाई ने वित्तीय सहायता प्रदान करने पर सरकार के रुख के बारे में स्पष्टीकरण दिया।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement