Published On : Fri, Sep 25th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर में फिल्मी स्टाइल लूट का खुलासा, 3 घंटे में पांच आरोपी गिरफ्तार

होटल से बुलाकर युवक को बोरगांव चौक ले गए आरोपी; मारपीट कर मोबाइल और नकदी लूटी
Advertisement

Auto Draft

नागपुर: गिट्टीखदान थाना क्षेत्र में एक युवक से कथित लूटपाट के मामले का पुलिस ने महज तीन घंटे में खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपियों ने पहले युवक को रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में ठहराया और बाद में रात के समय उसे बोरगांव चौक के पास ले जाकर अपने साथियों के साथ मारपीट की। इसके बाद उसका मोबाइल फोन और नकदी जबरन छीनकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना 24 सितंबर की रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। उत्तर प्रदेश के झांसी निवासी 27 वर्षीय शोएब खान काम के सिलसिले में नागपुर आया था। शोएब एसी रिपेयरिंग के साथ-साथ फ्रूट एक्सपोर्ट-इंपोर्ट का काम करता है।

Gold Rate
Sept 24,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,900 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पुलिस के अनुसार, शोएब आरोपी तारेंद्र उर्फ बिट्टू ठाकुर और निखिल खाकरे को पहले से जानता था। आरोपियों को शोएब के नागपुर आने की जानकारी थी। कथित तौर पर उन्होंने उसे रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में ठहराया और बाद में बोरगांव चौक स्थित दिनशा फैक्टरी के पास बौद्ध विहार के सामने ले गए।

आरोप है कि वहां आरोपियों ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर शोएब से मारपीट की और उसका आईफोन तथा नकदी जबरन छीन ली। शोएब के शोर मचाने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

Advertisement

घटना की शिकायत मिलते ही गिट्टीखदान पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी और अन्य सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब तीन घंटे के भीतर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से ₹47,000 नकद, शिकायतकर्ता का मोबाइल फोन, तीन आरोपियों के मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल दो दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। जब्त माल की कुल कीमत करीब ₹3 लाख बताई गई है।

पुलिस ने मामले में तारेंद्र उर्फ बिट्टू ठाकुर, निखिल खाकरे, रजत बोनगिरी, समीर शेख और त्रवेश कांबले को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.