Published On : Wed, May 27th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

चलते कूलर में पानी भरना पड़ा भारी, करंट लगने से इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर की मौत

Advertisement

नागपुर: नंदनवन थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां चलते कूलर में पानी भरते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक एक निजी कंपनी में इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर के तौर पर कार्यरत था। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 36 वर्षीय रवि भालापूरे के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सावनेर तहसील के मंगसा गांव का निवासी था। रवि नंदनवन थाना क्षेत्र के गाडगे नगर में किराए के मकान में रहकर एक निजी कंपनी में इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर की नौकरी कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर रवि घर में चल रहे कूलर में पाइप से पानी भर रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें जोरदार बिजली का झटका लगा, जिससे वे मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और मकान मालिक ने तुरंत रवि को सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रवि अपने पीछे पत्नी और एक छोटे बच्चे को छोड़ गए हैं।

सूचना मिलते ही नंदनवन पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.