Published On : Thu, Sep 29th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

महावितरण अभियंता पर पिता और पुत्रों ने किया हमला दो गिरफ्तार

Advertisement

नागपुर: बिजली बिल की वसूली करते समय एक बिजली उपभोक्ता पिता व उसके दो पुत्रों ने महावितरण के कनिष्ठ अभियंता से गाली-गलौज की, धमकी दी व मारपीट की। इसके बाद भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों में स्वप्नील महल्ले और सागर महल्ले यह दो भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

वर्धा मंडल कार्यालय अंतर्गत पुलगांव अनुमंडल में शामिल कवथा गांव में महावितरण की ओर से बिजली बिल बकाया के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। मंगलवार 27 सितंबर को शाम करीब 5 बजे अभियान चलाते समय गांव के राजू महल्ले के घर वसूली अभियान के तहत कनिष्ठ अभियंता गोपाल बालकृष्ण तुमडाम से विवाद हो गया। ग्राहकों का मानना था कि अभियंता उनसे अधिक राशि मांग रहा था। स्वप्निल महल्ले और सागर महल्ले ने भी गोपाल तुमडाम से बहस और गाली-गलौज की, मारपीट की और धमकी दी।

Gold Rate
Apr 06,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,49,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,38,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,34,500/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस मामले में गोपाल तुमडाम की शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने तीनों आरोपितों राजू महल्ले, स्वप्निल महल्ले व सागर महल्ले के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 353,332,504,506,34 के तहत मामला दर्ज कर स्वप्निल महल्ले व सागर महल्ले को गिरफ्तार कर लिया है।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement