नागपुर : शहर के कलमना थाना क्षेत्र में एक व्यापारी को खुद को पत्रकार और क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर धमकाने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर कलमना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, कलमना क्षेत्र में “त्रिशक्ति” नाम से सुपारी का व्यवसाय करने वाले व्यापारी दीपक दरयानी ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे गौरव पांडे, सूरज बैस, नरेंद्र चौबे और जितेंद्र नामक चार व्यक्ति उनकी दुकान पर पहुंचे।
आरोप है कि इनमें से दो लोग दुकान में वीडियो शूटिंग करने लगे, जबकि दो अन्य के पास पत्रकारिता के पहचान पत्र थे। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपियों में से एक ने स्वयं को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और खाद्य एवं औषधि विभाग में शिकायत कर गोदाम सील करवाने की धमकी दी।
व्यापारी का आरोप है कि चारों व्यक्तियों ने उन्हें डराने-धमकाने के उद्देश्य से अश्लील गालियां दीं और दबाव बनाने का प्रयास किया। घटना के बाद उन्होंने तत्काल पुलिस आपातकालीन सेवा नंबर 112 पर कॉल कर मामले की जानकारी पुलिस को दी।
शिकायत के आधार पर कलमना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों में से तीन के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की भूमिका तथा उनके दावों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...





