Published On : Tue, Jun 26th, 2018

अतिक्रमण, अस्वच्छता सहन नहीं की जाएंगी

Advertisement

नागपुर: फुटपाथ,दुकानों के सामने सह पार्किंग की जगह कच्चे या पक्के निर्माणकार्य कर अतिक्रमण और सरकारी या निजी सुरक्षा दीवारों पर विज्ञापन कर शहर को गंदा करना,अब सहन नहीं की जाएंगी। मनपायुक्त वीरेंद्र सिंह ने दुकानदार और नागरिक खुद के द्वारा किया गया अतिक्रमण उन्मूलन कर लें.स्वच्छ्ता की जवाबदारी सिर्फ मनपा की नहीं बल्कि शहर में रह रहे प्रत्येक नागरिकों की हैं.

वे फुटपाथ पर अतिक्रमण,दुकानदार द्वारा दुकानों के समक्ष किया गया अतिक्रमण,विज्ञापनों से सना शहर अंतर्गत सुरक्षा दीवारें,शहर में फैली अस्वच्छता,अनाधिकृत होर्डिंग,फलक पर एक पत्रपरिषद के माध्यम से नागरिकों को मनपा की भूमिका से अवगत करवा रहे थे. उन्होंने यह भी साफ़ किया कि नागरिकों ने खुद होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह नहीं किया तो मजबूरन मनपा को कठोर कदम उठाने हेतु मजबूर होना पड़ेंगा। साथ ही संबंधितों को जुर्माना भी भरने पड़ेंगे।

जिन दुकानदारों ने दुकान के सामने के जगह को अतिक्रमण किया हुआ हैं,वे ३१ जुलाई तक खुद-ब- खुद किये गए अतिक्रमण हटा लें.जिन्होंने रहने हेतु अतिक्रमण किया वे ३० नवंबर तक हटा लें.सरकारी कार्यालय के बाहर विभिन्न प्रकार के अतिक्रमणों को निर्मूलन करने की जिम्मेदारी सम्बंधित विभागों की हैं,वे अपनी जवाबदारी का अविलंब निर्वाह करें।

सिंह ने बताया कि मनपा को स्वच्छता के लिए पुरस्कृत किया गया.नागरिकों से इस स्वच्छता मुहिम में भाग लेने के लिए ३० जून तक बड़े पैमाने में ‘स्वच्छता एप्प’ डाउनलोड करने का आव्हान भी किया। शहर में रह रहे नागरिकों ने अपने-अपने घर परिसर या आसपास एक पौधरोपण कर उसकी नियमित देखभाल भी करें, इससे शहर में हरियाली का पैमान बढेंगा।

Advertisement

ज़ोन में जमा करे प्लास्टिक
नागरिक, दुकानदार खुद ब खुद प्लास्टिक का उपयोग से दुरी बनाये और स्वच्छता मामले में नागपुर को आदर्श बनाने में सहयोग करें। नागरिकों से आव्हान किया कि उनके परिसर में अत्याधिक प्लास्टिक का जमाव रहे-दिखे-मिले तो ज़ोन के स्वास्थ्य अधिकारी से संपर्क कर उन्हें जानकारी दे, वे उसे संकलन करवा लेंगे।

दीवारों पर गंदगी के लिए घरमालिको पर दंड
घरों की सुरक्षा दीवारों पर विज्ञापन या गंदगी करने वालों के खिलाफ सम्बंधित पुलिस थाने में उसकी शिकायत करें। अगर वे ऐसा नहीं करेंगे तो इसके एवज में मनपा नोटिस देंगी। दीवारों पर अवैध होर्डिंग मामले से भी सचेत रहे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.