Published On : Wed, Jul 20th, 2016

बिजली बिल हज़ारों में, किराया मात्र मामूली

Advertisement

शिवसेना नगरसेविका दलाल ने लगाया आरोप

electricity bills
नागपुर:
मनपा की कई स्कूल नाममात्र शुल्क लेकर स्कूल चलाने के लिए कई संस्थानों को दी है। लेकिन वे संस्थाएं स्कूल का बिजली का बिल नहीं भरती है। इस वजह से मनपा प्रशासन को हर माह इस संबंध में लाखों रूपए का नुकसान हो रहा है। उक्त आरोप शिवसेना की वरिष्ठ नगरसेविका अलका दलाल ने लगाया।

अलका दलाल के ज्वलंत मुद्दे से सकपकाए स्थायी समिति अध्यक्ष बंडू राऊत ने सभागृह से गुजारिश की कि उक्त सवाल सभागृह में नियमानुसार लाये। वही आभा पांडे ने सवाल उठाया कि 30 स्कूल के 135 क्लास वर्ष 1961 से अबतक किराए पर चल रही है। जिन पर आज भी पुराना किराया लागु है। कई किराएदार संस्थाओं पर किराया बकाया है। इस तरह निजी संस्थाएं मनपा प्रशासन पर हावी होती जा रही है।

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पांडे ने महापौर का ध्यानाकर्षण करते हुए कहा कि हर माह आमसभा में महापौर के निर्देशों को प्रशासन गंभीरता से नहीं लेता और न ही पालन करता है। पांडे के सवाल का जवाब देते हुए मनपायुक्त ने कहा कि विभाग के अधिकारियो की जिम्मेदारियां बदलती रहने के कारण प्रशासन को कई अड़चने आ रही है। लेकिन व्यक्तिगत धांधलियों को नहीं बर्दाश किया जायेगा। प्रशासन ने जवाब दिया कि सितंबर माह में आमसभा में शिक्षण विभाग से संबंधित नई निति पेश की जाएगी।

– राजीव रंजन कुशवाहा

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.