Published On : Thu, Dec 15th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

इलेक्ट्रिशियन के थे अनैतिक संबंध

Advertisement

हत्‍या के दो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में

नागपुर: अपनी ही मां के  साथ अनैतिक संबंधों का पता चल जाने के कारण युवक ने अपने दोस्त की मदद से ही किराएदार को मौत के घाट उतारा था। शांति नगर पुलिस थाने  के महाडा कॉलोनी परिसर में हुई हत्या के इस मामले का पर्दाफाश करते हुए  पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार  किया है। पकड़े गए आरोपियों में  शुभम प्रकाश देशपांडे (26) वृंदावन नगर बिनाकी लेआउट यशोधरा नगर  निवासी और उसके दोस्त सचिन उर्फ  भूरया मदन पटले (20) शांति नगर  निवासी का समावेश है. पुलिस से मिली जानकारी के  अनुसार मृतक सुदर्शन बालाजी कावले (50) था जो कि इलेक्ट्रिशियन के रूप में काम करता था और अविवाहित था। 

वह पिछले 15 साल से आरोपी शुभम  देशपांडे के घर किराए से रहता था।  मंगलवार रात करीब 8.25 के दौरान अपने काम से साइकिल द्वारा सुदर्शन  घर लौट रहा था। उसी दौरान दुपहिया पर आए दोनों आरोपियों ने उसे रास्ते में  ही घेर लिया और चाकू से कई बार वार कर  घसीटते हुए महाडा कॉलोनी के गेट पर लाकर फेंक दिया।  इस घटना की जानकारी परिसर वासियों ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने  सुदर्शन को इलाज के लिए अस्पताल में भी ले गई बावजूद इसके डॉक्टरों ने उसे  मृत घोषित कर दिया। बीच सड़क पर  हुई इस हत्या की वारदात के बाद पूरे  परिसर में खलबली मच गई और पुलिस  के आला अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरी स्थिति का जायजा लिया।

दोनों आरोपी 17 तक  पुलिस कस्‍टडी में
दरअसल शुभम की मां का मृतक  सुदर्शन के साथ अनैतिक संबंध था और इसका पता शुभम को लग गया  था। शुभम पिछले कुछ समय से अवसाद में था। उसने अपने दोस्त सचिन को इस बारे में बताया था  जिसके बाद इन दोनों ने ही सुदर्शन की हत्या करने का पूरा प्लान रचा।  बुधवार को इन दोनों आरोपियों को  पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां  कोर्टने उन्हें 17 दिसंबर तक पुलिस  कस्टडी रिमांड में भेज दिया है। परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज में आरोपी दिखाई दिए जिसके बाद  पुलिस ने दबिश देकर आरोपी शुभम  प्रकाश देशपांडे और उसके दोस्त सचिन पटले को गिरफ्तार कर लिया।  पूछताछ में आरोपियों ने हत्या करने की  बात कबूल कर ली।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.