Published On : Thu, Dec 15th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

होटल में चल रहे देह व्यवसाय का पर्दाफाश

Advertisement

नागपुर: नागपुर क्राइम ब्रांच के एसएसबी ने देह  व्यापार के लिए लड़कियां उपलब्ध  कराने वाली दलाल को पकड़ा है.  उसके इशारे पर देह व्यापार करने  वाली मुंबई की एक युवती को मुक्त  कराया गया है. गिरफ्तार आरोपी सोनम उर्फ सोनू गुलशन यादव (32)  विनोबा भावे नगर पारडी निवासी है. सोनू करीब 10 साल से देह  व्यापार में लिप्त है. उसे दो मर्तबा देह व्यापार करते हुए पकड़ा भी गया है.  वह ग्राहकों को स्थानीय और बाहरी  युवतियां उपलब्ध कराती है.

सोनू ने हफ्ते भर पहले मुंबई की पीड़ित युवती को देह व्यापार के लिए नागपुर बुलाया  था. युवती को अपने घर में ठहराकर ग्राहकों के पास भेजती थी. इसकी  एसएसबी की पीआईआई शुभांगी  वानखेडे को भनक लग गई. उन्होंने  एक डमी ग्राहक के माध्यम से सोनू से  संपर्क किया सोनू ने 5 हजार में सौदा तय किया और एडवांस के तौर पर 2  हजार ऑनलाइन भेजने को कहा. एडवांस पेमेंट मिलने के बाद सोनू  ने ग्राहक को लोकमत चौक स्थित स्टार पैलेस होटल में कमरा बुक करने  को कहा. ग्राहक के कमरा बुक करने के  बाद सोनू युवती को लेकर स्टार पैलेस  होटल पहुंची.

डमी ग्राहक से 3 हजार  लेते ही पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार  कर लिया. यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच  की डीसीपी मुमक्का सुदर्शन के  मार्गदर्शन में पीआई शुभांगी वानखेडे,  एपीआई संतोष यादव, हवलदार  अनिल अंबानी, नायक राशिद शेख  भूषण झाड़े संदीप चंदौली, लक्ष्मण  चौरे, मनीष रामटेके अश्विन मांगे,  समीर शेख, रीना जाउरकर, आरती  चौहान तथा सुधीर तिवारी ने की।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.