Published On : Thu, Dec 15th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

21 दिसंबर को विदर्भ विकास परिषद

Advertisement

नागपुर: 21 दिसंबर को विदर्भ विकास परिषद का  आयोजन किया है। यह जानकारी महाराष्ट्र चैंबर ऑफ कॉमर्स, इंडस्ट्री एंड एग्रीकल्चर के अध्यक्ष ललित गांधी ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता मे दी। विदर्भ विकास परिषद में  मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उद्योग मंत्री उदय  सामंत, विभिन्न विभागों के सचिव,  वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों में  प्रतिष्ठित विशेषज्ञ एवं वित्तीय संस्थानों  के प्रमुख उपस्थिति रहेंगे। महाराष्ट्र  सरकार के उद्योग विभाग, सूक्ष्म, लघु  और मध्यम उद्यम (एमएसएमई),  महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम  (एमआईडीसी) और महाराष्ट्र सरकार  के औद्योगिक निदेशालय सहयोग से  वसंतराव देशपांडे हॉल, विधायक निवास, सिविल लाइंस, नागपुर में  सुबह 9.30 बजे परिषद का प्रारंभ  होगा। परिषद शाम 5 बजे तक चलेगी।

परिषद में तीन सत्र होंगे उद्घाटन  समारोह सुबह के सत्र में आयोजित  किया गया है, जबकि दोपहर के सत्र  में गणमान्य व्यक्तियों द्वारा भाषण  और तीसरे सत्र में विदर्भ विकास  के लिए एक ठोस रणनीति तय की  जाएगी। इस एक दिवसीय विकास  परिषद में उद्योग, व्यापार, कृषि, ऊर्जा और नवाचार के पांच महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इस परिषद में  विदर्भ के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम, निर्णय और ठोस नीतियां  तय की जाएंगी।

सम्मेलन में विदर्भ के विकास के लिए विभिन्न प्रकार  के उद्योग, व्यापार, कृषि विभाग के  लिए विभिन्न योजनाएं, ऊर्जा और  नवाचार के संकल्प प्रस्तुत किए  जाएंगे। सम्मेलन में राज्य सरकार द्वारा  उद्योगों के साथ-साथ अन्य विभागों  के लिए लागू की जा रही विभिन्न  योजनाओं के बारे में जानकारी दी  जाएगी। सम्मेलन में विदर्भ के 11  जिलों के दो हजार से अधिक व्यापारी  और उद्यमी भाग लेंगे। इस परिषद में  व्यापारियों, उद्यमियों, कृषि उद्यमियों, सेवा उद्यमियों, अन्वेषकों से भी  बड़ी संख्या में सहभागी होने का  आह्वान प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैप्टन चंद्रमोहन  रणधीर, अध्यक्ष एमआईडीसी  इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, किरण  पातुरकर, एमआईडीसी असोसीएशन  अमरावती निश्चय शेलके, अध्यक्ष,  दलीत इंडीयन चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, अमर मोहिते, अध्यक्ष  एमआईडीसी कलमेश्वर, मधुसूदन  संगठा अध्यक्ष, फेडरेशन इंडस्ट्रीज  असोसीएशन विदर्भ, विनोद कलंत्री,  अध्यक्ष अमरावती चेंबर्स आफ  कामर्स, निकेश गुप्ता, अध्यक्ष  विदर्भ चेंबर ऑफ कॉमर्स, श्रीकांत धोंडरीकर अध्यक्ष लघुउद्योग भारती  केंद्र, पंकज सारडा को चेयरमन,  एमएसएमई कमिटी, महाराष्ट्र  चेंबर ऑफ कॉमर्स ‘इंडस्ट्रीज व  एग्रीकल्चर, विनय आकुलवार,  महाराष्ट्र चेंबर ऑफ कॉमर्स के  कार्यकारी सदस्य उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.