Published On : Mon, Aug 31st, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर के वैशाली नगर में इलेक्ट्रिक कार की मोपेड से टक्कर, बड़ा हादसा टला

Advertisement

Auto Draft

नागपुर। शहर के वैशाली नगर क्षेत्र में बीती शाम एक इलेक्ट्रिक कार की चपेट में मोपेड आ जाने से हादसा हो गया। हादसे के समय मोपेड एक महिला चला रही थी। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी तरह की जीवित हानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वैशाली नगर क्षेत्र में इलेक्ट्रिक कार और मोपेड के बीच टक्कर हो गई, जिसके चलते मोपेड क्षतिग्रस्त हो गई।

दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि महिला को गंभीर चोट लगने की जानकारी सामने नहीं आई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पांचपावली पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वाहन चालकों से पूछताछ के साथ ही हादसे की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है। मामले में आगे की जांच पांचपावली पुलिस कर रही है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.