Published On : Sat, May 30th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

एटीएम में मदद के बहाने बुजुर्ग से ठगी, कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए 58 हजार रुपये

Advertisement

नागपुर टुडे : नागपुर में एटीएम कार्ड की अदला-बदली कर ठगी करने का एक और मामला सामने आया है। बजाजनगर थाना क्षेत्र में एक शातिर ठग ने मदद के बहाने एक सेवानिवृत्त बुजुर्ग का एटीएम कार्ड बदल दिया और उनके खाते से 58 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रतापनगर निवासी 67 वर्षीय नरेंद्र नामदेवराव सुखदेवे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की वीएनआईटी शाखा स्थित एटीएम में नकदी निकालने पहुंचे थे। एटीएम में तकनीकी समस्या के कारण उन्हें पैसे निकालने में परेशानी हो रही थी।

इसी दौरान वहां मौजूद एक अज्ञात युवक ने उनकी मदद करने की पेशकश की। बातचीत के दौरान आरोपी ने चालाकी से बुजुर्ग का एटीएम पिन नंबर देख लिया और मौका पाकर उनका एटीएम कार्ड बदल दिया।

कुछ समय बाद आरोपी ने असली कार्ड का उपयोग करते हुए अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए खाते से कुल 58 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से रकम कटने का संदेश मिलने पर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ, जिसके बाद उन्होंने बजाजनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Advertisement

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस ने नागरिकों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि एटीएम का उपयोग करते समय किसी अजनबी की मदद लेने से बचें और अपना पिन नंबर किसी को न दिखाएं।

फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.