Published On : Sat, May 30th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नशे की लत ने बनाया चोर, कलमना पुलिस ने चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

Advertisement

नागपुर टुडे :नागपुर में नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह का कलमना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल और वाहन बरामद किए हैं। वहीं, गिरोह का एक अन्य सदस्य अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, मामला कलमना थाना क्षेत्र के चित्रशाला नगर, जूना कामठी रोड का है। यहां रहने वाले जुबेर महबूब शेख अपने परिवार के साथ एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पुलगांव गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, लैपटॉप और अन्य कीमती सामान सहित करीब 72 हजार रुपये का माल चोरी कर लिया।

घटना की शिकायत मिलने के बाद कलमना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पुलिस को कुछ संदिग्धों के सुराग मिले। तकनीकी जांच और मुखबिर से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने परमेश्वर उर्फ पेलू पटेल और राहुल उइके नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और अपनी लत पूरी करने के लिए चोरी जैसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे।

Advertisement

पुलिस पूछताछ में कलमना थाना क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हुआ। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का सामान और वाहन बरामद कर लिए हैं।

फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों का मानना है कि उसकी गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है।

कलमना पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.