Published On : Mon, Oct 11th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

महिला का मोबाइल छीनकर चोर फरार

Advertisement

नागपुर: सीए रोड परिसर में अज्ञात चोरों ने एक महिला के हाथ से मोबाइल छीन लिया और घटनास्थल से फरार हो गए। घटना तहसील थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेंट्रल एवेन्यू रोड परिसर में हुई है। पुलिस ने माधवी हरिहर खंडार (21) की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है।

वह बड़कास चौक की निवासी हैं। माधवी शनिवार रात को करीब साढ़े दस बजे सीए रोड पर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर दवा खरीदने गई थी। दवा खरीदने के बाद वह फोन पर बात करते हुए घर जा रही थी। तभी 20 से 22 साल आयु वेग के दो आरोपियों ने सेंट्रल एवेन्यू रोड स्थित आमिर होटल के पास दोपहिया वाहन के ज़रिए उसके पास पहुंचे।

आरोपियों ने माधवी का साढ़े दस हज़ार रुपए का मोबाइल फोन छीन लिया और घटनास्थल से फरार हो गए। रात होने की वजह से भीड़ बहुत काम थी। माधवी ने घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी और पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है और जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.