Published On : Sat, Aug 3rd, 2019

पूर्व नागपुर के युवा टैलेंट को बढ़ावा देने ‘ ईस्ट ऑन स्ट्रीट ‘ का 4 अगस्त को आयोजन

Advertisement

नागपुर: वर्धमान नगर में आयोनोक्स पूनम मॉल के सामने 4 अगस्त को ‘ ईस्ट ऑन स्ट्रीट ‘ फिटनेस एंड फन विथ फॅमिली का आयोजन किया जा रहा है. इसके आयोजक कांग्रेस के नेता उमाकांत अग्निहोत्री है. 4 अगस्त यानी रविवार को सुबह 6 बजे से लेकर 10 बजे तक इसका आयोजन होगा.

इसमें ज़ुम्बा, मेडिटेशन,योगा, बोकवा, स्केटिंग, डांस, साइकिलिंग, ढोल ताशा, हुला हूप, टग ऑफ़ वार, सेल्फी झोन,कार्टूनिस्ट, क्रिकेट, बैडमिंटन, लूडो, रंगोली, लेमन स्पून, म्यूजिकल चेयर, सेक रेस, ड्रॉइंग, कराटे, तायिकांडो, मैजिशियन के साथ ही अन्य खेल और मनोरंजन इस दौरान होंगे. इस टैलेंट कार्यक्रम में हजारों की तादाद में हर उम्र के नागरिकों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है.

Gold Rate
Feb 25th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,60,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,49,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,70,200 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इस दौरान उमाकांत अग्निहोत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि युवा टैलेंट को मौका देने के लिए इस तरह का पहला आयोजन ईस्ट नागपुर में किया गया है. पूर्व नागपुर के युवा को बढ़ावा देने के लिए यह किया जा रहा है. उन्होंने बताया की यहां के युवाओ को कोई भी एक्टिविटी करने के लिए वेस्ट नागपुर जाना पड़ता है. इसके बाद इस तरह के और भी आयोजन यहां किए जाएंगे.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement