Published On : Mon, Dec 2nd, 2019

महापोर्टल के सर्वर एरर और परीक्षा केंद्र की लापरवाही के कारण 150 परीक्षार्थी नहीं दे पाए परीक्षा

Advertisement

नागपुर– महाराष्ट्र का परीक्षा के महापोर्टल में सर्वर डाउन और सेंटर में कंप्यूटर में खराबी होने के कारण सोमवार 2 दिसंबर को सैकड़ो परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित रह गए है। कोराडी स्थित तेजस्विनी विद्यालय में पुणे माध्यमिक बोर्ड की परीक्षा देने के लिए पुरे महाराष्ट्र से करीब 150 परीक्षार्थी इस सेंटर पर सुबह से ही पहुंचे थे। परीक्षा का समय 2:30 बजे से लेकर 4:30 बजे तक था।

लेकिन इस दौरान कम्पूटरो में शार्ट सर्किट होने की वजह से परीक्षा समय पर शुरू नहीं हो सकी। इसके बाद जब कंप्यूटर को बनाया गया और बाद में करीब डेढ़ से दो घंटे बाद परीक्षार्थियों को एग्जाम देने के लिए बिठाया गया तो परीक्षा के समय टेक्निकल एरर आने के कारण परीक्षार्थी परीक्षा दे नहीं सके। इसके बाद विद्यार्थियों ने नाराजगी व्यक्त की और हंगामा किया।

परीक्षा केंद्र में मौजूद अधिकारियो ने परीक्षार्थियों से कहा की आपकी परीक्षा दोबारा होगी। लेकिन सही और अधिकृत आश्वासन नहीं मिलने से नाराज परीक्षार्थियों ने केंद्र के अधिकारियो पर रोष जताया। यह परीक्षा महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व् उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल के 266 पदों के लिए ली गई थी। यह परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थी नाशिक, चंद्रपुर, गडचिरोली, मुर्तिजापुर समेत दूर दराज से आए थे।

विद्यार्थियों का कहना था की हमे अधिकारियो की ओर से कहा जा रहा है की आपकी परीक्षा दोबारा होगी। लेकिन दोबारा परीक्षा में बैठने के लिए किसी भी तरह का कोई लिखित जवाब या फिर कोई भी अधिकृत स्लिप नहीं दी जा रही है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.