Published On : Sat, May 30th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

17 वर्षीय नाबालिग छात्रा को बनाया हवस का शिकार

आरोपी पहले से था शादीशुदा
Advertisement

नागपुर : नागपुर शहर के गिट्टी खदान थाना क्षेत्र से एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां 21 वर्षीय एक शादीशुदा युवक ने 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन जांच में चौंकाने वाली बात सामने आई है कि आरोपी एक कुख्यात अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से सात से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता मानकापुर थाना क्षेत्र में रहती है। उसकी पहचान साल 2024 में इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी हर्ष मुकेश उके से हुई। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती बढ़ी। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि हर्ष को उसके नाबालिग होने की पूरी जानकारी थी, फिर भी उसने शादी का झांसा देकर उसे अपने घर बुलाया और कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन बाद में जब पीड़िता को उसके शादीशुदा होने का पता चला तो उसने उसके साथ संबंध तोड़ दिए।

जब पीड़िता ने शादी करने से इनकार किया तो आरोपी उग्र हो गया। उसने किशोरी के साथ हाथ-मुक्की से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। लगातार हो रहे उत्पीड़न से तंग आकर पीड़िता ने गिट्टी खदान थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि हर्ष उके कोई साधारण आरोपी नहीं है। वह पहले से ही एक कुख्यात अपराधी है। उसके खिलाफ सात से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। सबसे गंभीर बात यह है कि हाल ही में वह हत्या के प्रयास के एक मामले में पुलिस को वांछित था।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.