Published On : Thu, Jun 11th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर में सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड, फल विक्रेताओं के विवाद में दो युवकों की पत्थर से कुचलकर हत्या

सक्करदरा के गोंड मोहल्ला इलाके में वारदात, मृतकों में कुख्यात अपराधी भी शामिल
Advertisement

नागपुर: सक्करदरा थाना क्षेत्र के गोंड मोहल्ला इलाके में बुधवार रात हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड से पूरे शहर में हड़कंप मच गया। कमला नेहरू कॉलेज के पास बुधवार बाजार क्षेत्र में दो युवकों की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में प्रारंभिक तौर पर फल विक्रेताओं के बीच चल रहे विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात क्षेत्र में दो युवकों के खून से लथपथ शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही सक्करदरा पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। जांच के दौरान पाया गया कि दोनों युवकों के सिर पर बड़े पत्थरों से हमला किया गया था, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मृतकों की पहचान आदित्य उर्फ सोनू भोंडवे और आदित्य राहुलकर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आदित्य भोंडवे के खिलाफ हत्या सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे, जबकि आदित्य राहुलकर फल विक्रेता का काम करता था।

फल विक्रेताओं के विवाद ने लिया हिंसक रूप

Advertisement

पुलिस जांच में सामने आया है कि कुछ दिन पहले आदित्य राहुलकर और इलाके के ऋषी पुट्टेवार के बीच विवाद हुआ था। बुधवार को फल बिक्री को लेकर दोनों पक्षों में फिर कहासुनी हुई, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई।

आरोप है कि ऋषी पुट्टेवार और उसके साथियों ने दोनों युवकों पर पत्थरों से हमला किया। हमले में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

कई संदिग्धों की तलाश जारी

पुलिस ने मामले में ऋषी पुट्टेवार, डोंगरे, डबीर और अभी राऊत को संदिग्ध आरोपी के रूप में चिन्हित किया है। हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है।

घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

दोहरे हत्याकांड की इस वारदात ने नागपुर में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार सामने आ रही हत्या और हिंसक घटनाओं के बीच यह मामला शहर के लिए चिंता का विषय बन गया है।

फिलहाल सक्करदरा पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और हत्याकांड के पीछे की पूरी साजिश का पर्दाफाश करने में जुटी हुई है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges