Published On : Wed, Nov 29th, 2017

राहुल गांधी के सोमनाथ मंदिर जाने पर विवाद, गैर हिन्दू के तौर पर कराई एंट्री

Advertisement


नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सोमनाथ मंदिर जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। मंदिर के रजिस्टर में उन्हें गैर हिन्दू के तौर पर एंट्री कराई गई है। राहुल गांधी के साथ साथ राज्य सभा सांसद और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल की भी एंट्री गैर हिन्दू के तौर पर कराई गई है। मंदिर के सुरक्षा रजिस्टर में यह एंट्री कांग्रेस के मीडिया कॉर्डिनेटर मनोज त्यागी ने कराई है। बता दें कि मंदिर के नियमों के मुताबिक गैर हिन्दुओं को रजिस्टर में एंट्री करनी जरूरी होती है।

बता दें कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधबार (29 नवंबर) को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में पहुंचकर माथा टेका और जलाभिषेक किया। पिछले तीन महीने में राहुल गांधी ने 19वीं बार मंदिर में पूजा-अर्चना की है। इस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी उन पर सियासी हमला बोला है। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का नाम लिए बिना उन्होंने तंज कसा कि सोमनाथ मंदिर परनाना ने नहीं बनवाया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ”आज सोमनाथ की पताका पूरे विश्व में फहरा रही है। आज जिन लोगों को सोमनाथ याद आ रहे हैं, इनसे पूछिए कि क्या तुम्हें इतिहास पता है? तुम्हारे परनाना, तुम्हारे पिता जी के नाना, तुम्हारी दादी मां के पिता जी, जो इस देश के पहले प्रधानमंत्री थे, जब सरदार पटेल सोमनाथ का उद्धार करवा रहे थे तब उनकी भौहें क्यों तन गईं थीं।”

Gold Rate
03 Feb 2026
Gold 24 KT ₹ 1,51,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,62 600 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement