Published On : Mon, Sep 21st, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

78 बार डायल-112 पर फोन, बोला- भाई ने चाकू मार दिया

पुलिस दौड़ी मौके पर, जांच में खुली झूठी सूचना की पोल; हुड़केश्वर पुलिस ने दर्ज किया मामला
Advertisement

78 बार डायल-112 पर फोन, बोला- भाई ने चाकू मार दिया

नागपुर – पुलिस की आपातकालीन हेल्पलाइन डायल-112 पर बार-बार फोन कर अपने ही भाई द्वारा चाकू से हमला कर हत्या किए जाने की झूठी सूचना देने का मामला सामने आया है। श्रीकृष्ण नगर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को गुमराह करने के लिए एक-दो नहीं, बल्कि करीब 78 बार कॉल किए। सूचना की गंभीरता को देखते हुए हुड़केश्वर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन जांच के बाद पूरा मामला झूठा निकला।

बार-बार फोन कर पुलिस को दी गंभीर सूचना
पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर की रात करीब 8 बजे श्रीकृष्ण नगर, हुड़केश्वर निवासी श्याम भाऊराव जानोरकर (40) ने डायल-112 पर लगातार फोन करना शुरू किया। फोन पर उसने घबराए हुए अंदाज में पुलिस को बताया कि उसके भाई ने उस पर चाकू से हमला किया है और उसकी हत्या कर दी गई है अथवा हत्या करने वाला है।

Gold Rate
Sept 17,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

लगातार मिल रही इस गंभीर सूचना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनामिका मिर्जापुरे के निर्देश पर उपनिरीक्षक प्रवीण बाकरे, पुलिस कर्मचारी रविदत्त तांबे, आशीष तथा बीट मार्शल हवलदार सोमेश्वर बुलबुले की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया।

मौके पर पहुंची पुलिस तो बदलने लगा बयान
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर श्याम जानोरकर से घटना के संबंध में पूछताछ की। हालांकि, वह पुलिस को कोई स्पष्ट और संतोषजनक जानकारी नहीं दे सका। पूछताछ के दौरान उसके बयानों में भी विरोधाभास सामने आया।

Advertisement

पुलिस ने आसपास तथा घटनास्थल की जांच की, लेकिन ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई, जिसमें उसके भाई द्वारा चाकू से हमला कर हत्या किए जाने की पुष्टि होती हो। इसके बाद पुलिस को समझ में आया कि डायल-112 पर दी गई सूचना वास्तविक घटना नहीं, बल्कि पुलिस को गुमराह करने के लिए दी गई थी।

आपातकालीन सेवा का दुरुपयोग
जांच में झूठी सूचना सामने आने के बाद पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने आपातकालीन हेल्पलाइन पर करीब 78 बार फोन कर पुलिस का समय और संसाधन खर्च कराया।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनामिका मिर्जापुरे के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक प्रवीण बाकरे ने सरकारी पक्ष की ओर से हवलदार सोमेश्वर बुलबुले की शिकायत पर श्याम जानोरकर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 217 के तहत मामला दर्ज किया है। हुड़केश्वर पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.