Published On : Mon, Sep 21st, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

शराब की महफिल बनी लूट की वजह, साथी को पीटकर बाइक-मोबाइल लेकर भागे दो युवक

खापरखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई; वारदात के महज एक घंटे में दोनों आरोपी गिरफ्त में, लूटा गया सामान बरामद
Advertisement

शराब की महफिल बनी लूट की वजह, साथी को पीटकर बाइक-मोबाइल लेकर भागे दो युवक

नागपुर – नांदा तालाब परिसर में शराब पीने के बाद हुए विवाद ने लूट का रूप ले लिया। दो युवकों ने अपने ही परिचित साथी के साथ मारपीट कर उसकी जेब से नकदी और मोबाइल छीन लिया तथा उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही खापरखेड़ा पुलिस ने तेजी दिखाते हुए करीब एक घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई नकदी, मोबाइल और बाइक बरामद कर ली है।

पुलिस के अनुसार दहेगांव रंगारी निवासी सतीश मानकर (40) रविवार सुबह करीब 7.30 बजे नांदा तालाब परिसर में मौजूद थे। मानकर की आरोपी प्रफुल उर्फ मतदार किशोर राऊत (31), निवासी इंदिरा प्रगति नगर, कोराडी और आशीष ओमकार वासनिक (31), निवासी सिद्धार्थ नगर, महादुला, कोराडी से पहले से पहचान थी। तीनों ने साथ बैठकर शराब पी।

Gold Rate
Sept 17,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों आरोपियों ने मानकर के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने मानकर की जेब से 2 हजार रुपए नकद और मोबाइल फोन निकाल लिया तथा उसकी बाइक लेकर मौके से फरार हो गए।

सरपंच ने दी पुलिस को सूचना
घटना के बाद पीड़ित मानकर ने दहेगांव रंगारी के सरपंच किशोर चौधरी को पूरी जानकारी दी। सरपंच ने तत्काल खापरखेड़ा पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक संदीप बुवा को घटना से अवगत कराया।

Advertisement

सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई। नाइट अधिकारी आशीष कोहले के नेतृत्व में हवलदार संदीप सगणे तथा पुलिसकर्मी शेखर वानखड़े और बादल गिरी ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

बाइक बेचने की कोशिश में था आरोपी
जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी प्रफुल राऊत कोराडी मंदिर गेट के समीप बस स्टॉप के पास चोरी की गई बाइक और मोबाइल को बेचने के लिए कुछ लोगों से संपर्क कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां जाल बिछाकर प्रफुल को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके साथी आशीष वासनिक को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नकदी, मोबाइल फोन और बाइक बरामद कर ली।

आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रफुल राऊत के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके विरुद्ध खापरखेड़ा और कोराडी पुलिस थाने में चोरी के मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

महज एक घंटे में आरोपियों को पकड़कर लूटा गया माल बरामद करने वाली खापरखेड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.