Published On : Mon, Jan 19th, 2015

अमरावती : शराबी उप अधीक्षक का हंगामा

Advertisement


एडीजी को भेजी रिपोर्ट

Wayarless,.
अमरावती।
अमरावती परिक्षेत्र वायरलेस विभाग के उपाधीक्षक कार्यालय में सोमवार की दोपहर उस समय हडक़ंप मच गया, जब वायरलेस के उपाधीक्षक नितिन अनंत जुवेकर ने शराब के नशे में धूत होकर महिला कर्मियों को अपशब्द कहकर हंगामा मचाया. बात इतनी बढ़ गई कि फ्रेजरपुरा पुलिस को वायरलेस कक्ष पहुंचकर उसे डिटेन करना पड़ा. सीपी आफिस के पीछे यह वायरलेस विभाग का उपाधीक्षक कार्यालय है. जहां जुवेकर वर्ष 2012 से उपाधीक्षक पद पर कार्यरत है. सोमवार की सुबह 11.30 बजे उपाधीक्षक जुवेकर शराब पीकर ड्यूटी पर आया. महिला कर्मियों से गाली-गलौच व अपशब्द कहे. कुछ कर्मियों ने मना किया तो हंगामा मचाना शुरु किया.

हुई मेडिकल जांच
फ्रेजरपुरा पुलिस ने तत्काल ही जुवेकर को डिटेन किया, लेकिन वह नशे में इतना धुत था कि उससे ठीक से चलना भी नहीं आ रहा था. इस बारे में वायरलेस अधीक्षक पी.टी.सोनोने को भी जानकारी दी. उल्लेखनिय है कि इससे पहले भी वायरलेस के पीआइ अनिल रामलाल सखरे से फोन पर असभ्य बात करने के आरोप में फ्रेजरपुरा पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने उसकी मेडीकल जांच की है. शराब पीकर उत्पात मचाने के तहत मामला दर्ज किया. जिसकी रिपोर्ट वायरलेस के एडीशनल डीजी को भेजी है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.