Published On : Mon, Jan 19th, 2015

अमरावती : जनरल स्टोअर्स से गुटखा बिक्री

Advertisement

4 बोरे गुटखा जब्त

Kholapuri Get
अमरावती।
भाजी बाजार के साई प्रसाद जनरल स्टोअर्स एड मोबाइल शापी से चल रही गुटखा तस्करी का भंडाफोड़ कर खोलापुरी गेट पुलिस ने 4 बोरी गुटखा जब्त किया है. सूचना पर अन्न व औषधि प्रशासन ने गुटखे को जब्त किया. सोमवार की सुबह 10.30 बजे खोलापुरी गेट थानेदार अनिल राऊत ने पुलिस दल के साथ साई प्रसाद स्टोअर्स में छापा मारा.

तलब-विमल का स्टोर मिला
यहां मोबाइल रिचार्ज व स्टोअर्स सामने के तले तलाशी लेने पर गुटखे का जखीरा पकड़ाया. यहां से शासन व्दारा प्रतिबंध लगाए गए नजर, तलब, विमल जैसे गुटखा बरामद हुआ. पुलिस ने स्टोअर्स के संचालक जानी मंगवानी को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. यह गुटखा कहां से आया, और कौन-कौन लोग इस गुटखा तस्करी में सहभागी है, इस बारे में पुलिस जांच कर रही है. अन्न व औषधी विभाग के उपआयुक्त वाने भी वहां पहुंचे. जिन्होंने गुटखे का पंचनामा किया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.