Published On : Mon, Jan 19th, 2015

गोंदिया : सागवान तस्कर पकड़ाया

Advertisement


2 लाख का माल जब्त

Teak Smugller
गोंदिया।
रविवार की शाम गोंदिया वनविभाग के कर्मचारियों ने जाल बिछाकर एक सागवान लकडों से लदे टाटा एस सहित एक वनतस्कर को धरदबोचा.

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की शाम वनक्षेत्र अधिकारी साबले को टाटा एस एम.एच.35-के-2271 में सागवान तस्करी हो रही ऐसी जानकारी मिली. जानकारी के आधार पर वनक्षेत्र अधिकारी मेश्राम, सहाय्यक वनक्षेत्र अधिकारी साबले, वनरक्षक फुंडे तथा अन्य अधिकारियों ने निर्मल टॉकीज चौराहे पर गोरेगांव की ओर से आ रहे टाटा एस गाडी को रोका. गाडी की जांच करने पर गाडी में दस नग सागवान के लठ्ठे पाये गए. सागवान लठ्ठे करीब 1 घनमीटर के है. तथा उनकी कीमत बाईस हजार रूपये आंकी गयी है. वनविभाग ने गाडी समेत सागवान के लट्ठे समेत करीब 2 लाख रूपये का माल जब्त किया है. तथा गाड़ी के मालक राजेश बाबुलाल सोनुले को गिरफ्तार किया गया है.

गौरतलब है कि वनधिकारियों ने गाडी को जब रोका उस समय कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने जब्त की गाडी को रास्ते में रोककर वनविभाग के अधिकारीयों को जान से मारने की धमकी दी तथा सागवान सहित गाडी लेकर फरार होने की कोशिश की. लेकिन वनकर्मियों ने आरोपी तथा गाडी को धर दबोचा. वनविभाग द्वारा वनतस्कर कार्रवाई होने से अनेक वनतस्करों में भय निर्माण हुआ है. घटना की जानकारी दर्ज करके आगे की जाँच वनक्षेत्र अधिकारी मेश्राम कर रहे है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.